फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tilhar had gone to look for a match for his daughter.

Bareilly News: बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे तिलहर

Sun, 26 Jan 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tilhar had gone to look for a match for his daughter.
फतेहगंज पूर्वी। बड़ी बेटी के घर कार्यक्रम के बाद पूरनलाल तिलहर में अपने साढ़ू के यहां चले गए थे। वहां छोटी बेटी पुष्पा के लिए अभी से लड़का देख रहे थे। काम पूरा होने के बाद वह घर आने के लिए निकले, उससे पूर्व साढ़ू ने रोका, लेकिन वह नहीं माने। सड़क हादसे में दंपती की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पूरनलाल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पास तीन बीघा जमीन भी थी। उनके छह संतानों में दो बेटियां और एक बेटे की शादी हो चुकी है। दो बेटियां और एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पूरनलाल का छोटा बेटा दसवीं कक्षा का छात्र है, जो कि एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 16 वर्षीय बेटी पुष्पा और शोभा सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत है। हादसे के बाद गांव वाले पूरनलाल के बच्चों को सांत्वना देकर ढाढस बंधा रहे हैं, लेकिन परिजनों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed