फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tight security for Urs two thousand policemen deployed in bareilly

Bareilly: उर्स को लेकर चार सुपर जोन... 29 सेक्टर में बांटा शहर, दो हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

Mon, 18 Aug 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 10:29 AM IST
सार

बरेली में उर्स-ए-रजवी के दौरान शहरभर में सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए जोन के बाकी जिलों से भी करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। ये शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Tight security for Urs two thousand policemen deployed in bareilly
एडीजी, डीएम व एसएसपी ने की पैदल गश्त (फाइल) - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में उर्स-ए-रजवी के मद्देनजर जोन के बाकी जिलों से करीब दो हजार सुरक्षाकर्मियों को बरेली बुलाया गया है। ये शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। एसएसपी ने शहर को चार सुपर जोन, आठ जोन समेत 29 सेक्टरों में बांट दिया है। उर्स के दौरान ही 19 अगस्त को गंगा महारानी शोभायात्रा है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि चार एएसपी, 12 सीओ, 60 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 1350 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 150 महिला आरक्षी, 25 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई, 150 ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है। कुछ पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भी तैनात किए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी को ब्रीफ कर दिया गया है। उर्स कमेटी के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से निरंतर संवाद बनाए रखने और समस्याओं का समाधान कराने, महिला पुलिस बल एवं रिजर्व बल की विशेष डयूटी लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Urs e Razvi 2025: परचम कुशाई से आज होगा उर्स का आगाज, रजा के दीवानों के इस्तकबाल में सजा इस्लामिया मैदान

प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस एवं आपातकालीन सहायता की पर्याप्त व्यवस्था करने की बात कही। ड्रोन से छतों पर व सीसीटीवी कैमरों से सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

सौ मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
उर्स के दौरान 19 अगस्त को गंगा महारानी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुरक्षा, शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 16 जोनल, 56 सेक्टर, 28 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए। किसी मजिस्ट्रेट को कोई समस्या आती है तो तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर 5812428183 या 5812422202 पर काॅल कर जानकारी देने के निर्देश दिए। 

जिला स्तरीय अफसरों को बगैर अनुमति मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से जबाव-तलब करने के निर्देश दिए। अफसरों की दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। जब तक दूसरा मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर न आ जाए, पहले से तैनात अधिकारी वहां से न हटें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed