फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tight security due to communal tension in Bareilly Shishgarh

बरेली का शीशगढ़ बना छावनी: बवाल के मामले में चार मुकदमे दर्ज, 25 से ज्यादा लोग गिरफ्तार; दबिशें जारी

Sat, 19 Aug 2023 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

शीशगढ़ में माहौल खराब करने के मामले में पुलिस ने 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उधर, पुलिस की कार्रवाई के विरोध में एक समुदाय के लोगों ने शनिवार को बाजार बंद कर दिया है।

विज्ञापन
tight security due to communal tension in Bareilly Shishgarh
शीशगड़ में तैनात आरएएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में शुक्रवार रात धार्मिक टिप्पणी को लेकर माहौल खराब हो गया था। एक किशोर की ओर से सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी के बाद दूसरे समुदाय की भीड़ ने पहले थाना और फिर आरोपी का घर घेर लिया। आधी रात में किशोर की गिरफ्तारी के बाद लोग माने। 

विज्ञापन


घटना के बाद कमिश्नर और आईजी भी देर रात मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि दूसरे समुदाय के सहपाठी किशोर से सोशल मीडिया पर बहस में किशोर ने यह टिप्पणी की थी। इसके बाद बवाल हुआ था। घटना के बाद शीशगढ़ को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कस्बे में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही दूसरे किशोर को भी पकड़ लिया गया था। वह शीशगढ़ की चेयरमैन का भतीजा है। पता लगा कि गुरुवार से दोनों ओर से कमेंट हो रहे थे, जिसके बाद शुक्रवार को मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद जुटे लोगों ने शाम ढले किशोर को सबक सिखाने की रणनीति बनाई थी। 

tight security due to communal tension in Bareilly Shishgarh
रात में हुआ था जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

चेयरमैन के पति को थाने में बैठाया

बवाल के बाद सियासी जुड़ाव की वजह से पुलिस ने चेयरमैन के पति को थाने में बैठा लिया है। दोनों ओर से मुकदमे दर्ज करने के बाद भीड़ पर दो मुकदमे पुलिस ने दर्ज कराए हैं। भीड़ में शामिल करीब 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य खुराफातियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में एक समुदाय के लोगों ने शनिवार को बाजार बंद कर दिया है। कई सीओ, इंस्पेक्टर के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। पीएसी और आरएएफ भी तैनात की गई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कस्बे में शांति हैं। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed