फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiger mosquitoes attack even at night take precautions to prevent dengue

Bareilly News: ‘टाइगर’ मच्छर रात में भी हमलावर, डेंगू से बचाव के लिए बरतें एहतियात

Mon, 06 Nov 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 03:52 PM IST
सार

बरेली जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 841 पहुंच गया है। बढ़ते मरीजों के बीच चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। घरों में पनप रहे डेंगू के एडीज मच्छर (टाइगर मच्छर) रात को भी हमला कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Tiger mosquitoes attack even at night take precautions to prevent dengue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू नियंत्रण टीम ने अंदेशा जताया है कि घरों में पनप रहे डेंगू के एडीज मच्छर (टाइगर मच्छर) रात को भी हमला कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से रात में भी एहतियात बरतने की अपील की है।

विज्ञापन


सुबह-शाम हल्की ठंड शुरू होने के बाद भी अब तक मच्छरों का डंक थमा नहीं है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि डेंगू के वाहक एडीज मच्छर शाम ढलने के बाद नहीं काटते लेकिन यह दावा अधूरा है। सर्वे टीम के मुताबिक एडीज मच्छर रात को भी काटते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: रात में घर से लापता हुई युवती, सुबह इस हालत में मिली, घरवालों के उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में पनप रहे एडीज मच्छर तेज लाइट होने पर दिन के उजाले के भ्रम में रात को भी बाहर निकल सकते हैं। लिहाजा, लोगों को रात में भी मच्छरों से बचाव का इंतजाम करना चाहिए।

हेल्पलाइन लाइन नंबर जारी
मच्छरजनित रोगों के इलाज और आयुष्मान योजना संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डेंगू, मलेरिया के प्रकोप से बचाव और इलाज के लिए एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास के मोबाइल नंबर 9412602773 पर और आयुष्मान संबंधी परेशानियों से निजात के लिए जिला शिकायत प्रबंधक आमिर बेग के मोबाइल नंबर 9759949399 पर कॉल कर सकते हैं।

आसपास डेंगू के मरीज हैं तो बरतें सावधानी
इंटीग्रेटेड डिजीजी सर्विलांस प्रोग्राम के प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक डेंगू के मच्छर सुबह और शाम को सर्वाधिक काटते हैं। दोपहर में और रात आठ बजे के बाद इनके काटने की आशंका कम होती है। पर काटते ही नहीं, ऐसा नहीं है। यह मच्छर तीन फुट से ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ सकता पर आसपास कोई व्यक्ति डेंगू की चपेट में है तो अन्य मच्छर उसे काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काट लें तो चपेट में आने की आशंका होती है। इसलिए यदि आसपास डेंगू के मरीज हों तो सावधान हो जाएं।

मद्धिम लाइट जलाएं, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने सुबह-शाम पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, घर के आसपास झाड़ियां हैं या जलभराव है तो रात में घर के भीतर मद्धिम लाइट जलाने का सुझाव दिया है। डेंगू के संदिग्ध लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क जांच व इलाज कराने के लिए भी कहा है।
 

जांच में डेंगू के 12 नए मरीज मिले
 जिले में रविवार को डेंगू संदिग्ध 109 मरीजों की जांच में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 841 पहुंच गया है। वहीं, कार्ड टेस्ट  में पॉजिटिव मिले 49 मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। संचारी रोग नियंत्रण की रैकिंग में बरेली प्रदेश में 63वें पायदान पर दर्ज हुआ था। इससे साफ है कि मच्छरजनित रोगों की  रोकथाम के दावे कागजों तक ही सीमित रहे। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर समेत नगर पंचायत, पालिकाओं के 17 वार्ड डेंगू प्रभावित हैं। शहर में 327 केस मिले हैं।  जबकि देहात के 252 गांवों में 514  मरीज मिले हैं। शहर में बानखाना, सुभाषनगर,   परतापुर और देहात में नवाबगंज, शीशगढ़, मीरगंज, फरीदपुर, हाफिजगंज, भोजीपुरा में  सबसे ज्यादा मरीज मिले। अकेले भोजीपुरा में ही 180 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed