फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiger changed area, footprints found near pond

Bareilly News: बाघ ने बदला क्षेत्र, तालाब के पास मिले पगचिह्न

Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tiger changed area, footprints found near pond
गन्ने के खेत में डेरा जमाने की आशंका, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव में दो दिन से आबादी के निकट डेरा जमाए बैठे बाघ ने सोमवार रात क्षेत्र बदल लिया। मंगलवार को गांव के बाहर स्थित तालाब के पास तक बाघ के पगचिह्न मिले। बाघ के खेत में डेरा जमाए होने की आशंका में वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी है।
कलीनगर तहसील के गांव पिपरिया संतोष में कई दिनों से बाघों की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए मुश्किल का सबब बनी हुई है। दो दिन पूर्व बाघ गांव के नजदीक ही डेरा जमाए हुए था। इस दौरान कई बार बाघ ग्रामीणों पर झपटा भी। बाघ की बढ़ती सक्रियता के बाद सामाजिक वानिकी की ओर से रेस्क्यू के लिए इजाजत मांगी गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू की अनुमति मिल गई है। इधर सोमवार रात बाघ ग्रामीण रोहित के गन्ने के खेत से निकलकर आगे की ओर बढ़ गया। बाघ की वीडियो भी वायरल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वन विभाग की क्षेत्रीय टीम ने बाघ की लोकेशन ट्रेस की तो गांव के बाहर तालाब के निकट उसके पगचिह्न मिले। पास के गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी की आशंका जताकर टीम निगरानी में जुटी है।
गांव के रामचरन, अनुज ने बताया कि पर्ची जारी होने के बाद भी कटाई नहीं हो पा रही। मंगलवार को दहशत के बीच मजदूरों को लगाकर गन्ने की कटाई शुरू कराई गई।
--
पशुशाला में घुसे तेंदुए ने तीन बकरियों को मार डाला

पूरनपुर। गांव मटेहना निवासी अच्छे लाल की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने तीन बकरियों को मार डाला। एक बकरी को खींच ले गया। बकरियों के मिनमिनाने पर अच्छे लाल के परिजन जागे।

गांव मटेहना निवासी अच्छे लाल के घर के समीप पशुशाला है। सोमवार की शाम को पशुशाला में घुसे तेंदुए ने तीन बकरियों को मार डाला। बकरियों के मिनमिनाने पर परिजन वहां पहुंचे तो तेंदुए को देख शोर मचाया। तेंदुआ तीसरी बकरी को खींच कर खेतों में ले गया। सूचना पर वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर पीयूष मोहन ने बताया कि तीन बकरियों के मार डालने की सूचना मिली। दो बकरियों के शव मिले हैं। जिनका पोस्टमार्टम कराकर दफन करवा दिया गया। तेंदुए की निगरानी को टीम लगाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed