{"_id":"66cb4c4db07ad317e008feeb","slug":"tiger-attacks-man-cutting-grass-in-pilibhit-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: गन्ने के खेत में घास काट रहे मुनीश पर बाघ ने किया हमला; बुरी तरह से घायल; ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: गन्ने के खेत में घास काट रहे मुनीश पर बाघ ने किया हमला; बुरी तरह से घायल; ग्रामीणों में दहशत
Sun, 25 Aug 2024 08:53 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:53 PM IST
सार
सेहरामऊ उत्तरी के गांव नवदिया मुजप्ता में खेत में घास काट रहे व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर बाघ भाग गया। घायल मुनीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल मुनीश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंगल किनारे खेत में घास काट रहे सेहरामऊ उत्तरी के गांव नवदिया मुजप्ता निवासी मुनीश (25) पर गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबे पर बाघ मुनीश को छोड़कर फिर खेत में घुस गया। घायल मुनीश को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव नवदिया मुजप्ता निवासी मुनीश रविवार को जंगल किनारे खेत में घास काटने गया था। इस दौरान पड़ोस के गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर लोगों के शोर-शराबा करने पर बाघ मुनीश को छोड़कर फिर खेत में घुस गया। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि घटना शाहजहांपुर के खुटार रेंज की है। हालांकि उन्होंने भी रेंज स्टाफ को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने इसकी जानकारी कराई जा रही है। दूसरी ओर गांव दुधियाखुर्द के समीप चार दिनों से तेंदुए की चहलकदमी जारी है। एक दिन पहले तेंदुए ने एक कुत्ते को मार डाला था। तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर रामेश्वर सिंह ने बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन