फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiger attack on buffalo roaming near a village at pilibhit in UP

बाघ ने सांड़ को बनाया निवाला, गांव वालों में फैली दहशत

Mon, 28 Jan 2019 09:35 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 28 Jan 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Tiger attack on buffalo roaming near a village at pilibhit in UP
चहलकदमी करता बाघ - फोटो : amar ujala

खेतों में चहलकदमी कर रहा बाघ रविवार रात को न्यूरिया क्षेत्र के न्यूरिया खुर्द गांव की सीमा में प्राथमिक विद्यालय के निकट पहुंच गया। यहां गांव निवासी रामौतार के खेत के पास घूम रहे सांड़ को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर साड़ व बाघ के पगचिह्नों पर पड़ी तो दहशत फैल गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मौके पर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए है। ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ बाघ की निगरानी बड़ा दी गई है।  

विज्ञापन

नो मेंस लैंड के पास तेंदुए ने बकरी का किया शिकार

वहीं पीलीभीत के माधोटांडा सीमावर्ती क्षेत्र में दो सप्ताह से कम हुई चहलकदमी के बाद एक बार फिर तेंदुए ने आबादी की ओर रुख किया है। रविवार रात जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने नौजल्हा क्षेत्र के अंतर्गत नो मेंस लैंड के निकट बसी नेपाली कॉलोनी की सीमा में झोपड़ीनुमा घर में घुसकर बकरी को निवाला बना लिया।

आहट पर जागे परिजनों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। तेंदुए की सक्रियता के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने की योजना बनाकर क्षेत्र में एक पिंजरा लगा दिया। इधर पिंजरे की कैद से दूर तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed