फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tickets booking in trains going from Bareilly to Ayodhya

Ram Mandir: रामलला का बुलावा... बरेली से अयोध्या के लिए ट्रेनें चार, हर रोज बुकिंग एक हजार के पार

Fri, 05 Jan 2024 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 02:05 PM IST
सार

बरेली से अयोध्या के लिए नियमित चार ट्रेनें हैं। इनमें बरेली व आसपास के कस्बों से रोज एक हजार से अधिक सीटों की बुकिंग हो रही है। रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु मार्च तक की बुकिंग करा रहे हैं।  

विज्ञापन
tickets booking in trains going from Bareilly to Ayodhya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या धाम में रामलला के विराजमान होने की प्रतीक्षा हर श्रद्धालु को है। पूजित अक्षत के साथ रामलला का बुलावा मिलने के बाद रुहेलखंड के लोग दर्शन के लिए अधीर हो रहे हैं। उन्होंने अभी से ट्रेनों में टिकट बुक कराना शुरू कर दिया है। बरेली से अयोध्या के लिए नियमित चार ट्रेनें हैं। इनमें बरेली व आसपास के कस्बों से रोज एक हजार से अधिक सीटों की बुकिंग हो रही है। 

विज्ञापन


बरेली से अयोध्या के बीच कुल आठ ट्रेनें हैं। इनमें से दो निरस्त चल रही हैं। इनका संचालन मार्च में शुरू होगा। इनमें भी टिकटों की धड़ाधड़ बुकिंग हो रही है। दो अन्य ट्रेनों का संचालन भी सप्ताह के अलग-अलग दिनों में होता है। इन ट्रेनों में भी श्रद्धालु अपनी सीटें आरक्षित करा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 21 जनवरी के बाद कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। यही स्थिति सप्ताह में दो दिन चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की भी है। सरयू-यमुना एक्सप्रेस, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस में भी अयोध्या के लिए सीटों की बुकिंग हो रही है। इन ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक तेजी से सीटें फुल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में ज्यादा बुकिंग
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दौरान अयोध्या में जनसैलाब उमड़ेगा। जनवरी में कोहरा और शीतलहर भी हावी रहेगी। फरवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम में भी सुधार होने लगता है। ऐसे में ट्रेनों में जनवरी के अंतिम सप्ताह के मुकाबले फरवरी में ज्यादा बुकिंग हो रही हैं। कई ट्रेनों में अभी से कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। हालांकि, रेलवे बरेली होते हुए अयोध्या के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विचार कर रहा है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं। 

बरेली-अयोध्या के बीच नियमित ट्रेनें
14206/14205 अयोध्या एक्सप्रेस
13308/13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस
13010/13009 दून एक्सप्रेस
13152/13151 कोलकाता एक्सप्रेस

ये ट्रेनें भी हैं उपलब्ध
18104/18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन
14650/14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed