फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ticket window of platform number six stuck between North and North Eastern Railway

Bareilly News: उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे बीच फंसी प्लेटफाॅर्म नंबर छह की टिकट खिड़की

Sun, 09 Jun 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Ticket window of platform number six stuck between North and North Eastern Railway
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर छह की टिकट खिड़की उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के बीच फंस गई है। यात्रियों को प्लेटफाॅर्म नंबर छह से टिकट लेने के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर एक तक आना पड़ता है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक की टिकट खिड़की पर भीड़ भी रहती है।
विज्ञापन

जंक्शन पर छह प्लेटफाॅर्म हैं। इनमें एक से चार तक का इस्तेमाल उत्तर रेलवे करता है। प्लेटफाॅर्म नंबर पांच और छह का इस्तेमाल पूर्वोत्तर रेलवे करता है। प्लेटफाॅर्म नंबर छह से जंक्शन का दूसरा द्वार सुभाषनगर की ओर खुलता है। यहां टिकट खिड़की न होने से यात्रियों का दबाव जंक्शन के प्रथम द्वार और प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही रहता है। चार साल पहले तक प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर उत्तर रेलवे की टिकट खिड़की थी, लेकिन यहां से पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों का संचालन होने के कारण उत्तर रेलवे ने उसे बंद कर दिया। पूर्वोत्तर रेलवे ने भी टिकट खिड़की शुरू नहीं की। यहां लगाई गई एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) भी अक्सर बंद रहती है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम संदीप शर्मा ने बताया कि प्लेटफाॅर्म नंबर छह पर उत्तर रेलवे की टिकट खिड़की थी। ज्यादातर यात्री आरक्षित टिकट पर यात्रा करते हैं। अनारक्षित टिकट के लिए एटीवीएम के अलावा यूटीएस एप की सुविधा भी है। वहां टिकट खिड़की की ज्यादा आवश्यकता नहीं होने के कारण उसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed