{"_id":"653a5ade483aba7ce3096579","slug":"thug-gang-cheated-the-youths-of-uttarakhand-by-promising-them-job-in-the-army-2023-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के युवकों से 11 लाख रुपये ठगे, आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के युवकों से 11 लाख रुपये ठगे, आरोपियों पर रिपोर्ट
Thu, 26 Oct 2023 05:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:56 PM IST
सार
बरेली में उत्तराखंड के चारों युवकों से ठगी कर ली गई। जालसाजों ने युवकों को सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया और उनसे 11 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के चार युवकों से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी के शिकार युवकों ने बरेली के एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी विशाल देव, सौरभ देव, मनीष सिंह और सोहन बिष्ट मेडिकल के लिए एक साल पहले कैंट के मिलिट्री अस्पताल आए थे। विशाल देव को अस्पताल के पास उत्तराखंड के सितारगंज का विक्की मंडल मिला था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: त्योहार स्पेशल ट्रेनों में तेजी से हो रही टिकट बुकिंग, बढ़ रही वेटिंग; बरेली से गुजरेंगी 16 गाड़ियां
विज्ञापन
विक्की मंडल ने डेढ़ लाख रुपये देने पर सेना की नौकरी के मेडिकल परीक्षण में पास कराने का झांसा दिया था। विशाल झांसे में आ गया और उसने होटल में विक्की को रुपये दे दिए। मेडिकल में विक्की पास हो गया। इस पर विशाल को विक्की पर विश्वास हो गया। बाद में यह भर्ती रद्द हो गई।
सेना में भर्ती कराने का दिया झांसा
इसके बाद विक्की ने उत्तराखंड के रुद्रपुर बुलाया और मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में भर्ती कराने का झांसा दिया। कहा कि दोस्तों को भी ले आओ। हर व्यक्ति से पांच लाख रुपये मांगे। विशाल ने सोहन और सौरभ को कैंट बीआई बाजार लाकर विक्की से मिलवाया। तीनों से विक्की ने 4.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद तीन लाख रुपये और लिए।
इसके बाद विक्की ने उत्तराखंड के रुद्रपुर बुलाया और मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में भर्ती कराने का झांसा दिया। कहा कि दोस्तों को भी ले आओ। हर व्यक्ति से पांच लाख रुपये मांगे। विशाल ने सोहन और सौरभ को कैंट बीआई बाजार लाकर विक्की से मिलवाया। तीनों से विक्की ने 4.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद तीन लाख रुपये और लिए।
इन लोगों के जरिये मनीष को बुलाकर दो लाख रुपये उससे लिए। इसके बाद विक्की ने आनंद सिंह से मुलाकात कराई और कई लोगों के खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। विक्की ने अधिकारी का एक्सीडेंट होने की बात कहकर टाल दिया। कैंट थाने में विक्की मंडल, आनंद सिंह और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।