फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thrown out of a moving train for resisting mobile robbery

Bareilly News: मोबाइल लूट का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका

Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of a moving train for resisting mobile robbery
बरेली। मुरादाबाद निवासी युवक को मंगलवार सुबह सुभाषनगर पुलिया के पास ट्रेन से फेंक दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि मोबाइल लूट के दौरान उसे धक्का दिया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी 25 वर्षीय अंकित ने जिला अस्पताल में बताया कि वह मुरादाबाद में ही एक बर्तन फैक्टरी में काम करता है। सोमवार शाम काम खत्म करके घर जा रहा था। अंकित को रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व मिले। उन्होंने उससे 50 रुपये मांगे। अंकित ने मना कर दिया तो उन्होंने अंकित का मोबाइल फोन छीन लिया और मुरादाबाद स्टेशन की ओर भागे। अंकित उनके पीछे भागा। उसने देखा कि लुटेरे बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठकर भाग रहे हैं। उसने हिम्मत दिखाते हुए इसी ट्रेन में बरेली तक पीछा किया और बरेली आकर एक लुटेरे को पकड़ लिया। इसी दौरान लुटेरे ने अपने साथियों की मदद से अंकित को ट्रेन से सुभाषनगर स्थित अंधी पुलिया के पास धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। चूंकि घटना मुरादाबाद से शुरू हुई, इसलिए युवक के बयान दर्ज कर मुरादाबाद पुलिस से संपर्क करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed