फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   threw the billboards of modi, not touching the banner of SP

प्रधानमंत्री मोदी के होर्डिंग फेंके, सपा के बैनर छुए नहीं

Sat, 27 Feb 2016 01:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 27 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
threw the billboards of modi, not touching the banner of SP
बरेली। नगर निगम ने अनाधिकृत होर्डिंग बैनर हटाने के नाम पर किसान कल्याण रैली में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्डिं और बैनर उतारकर फेंक दिए जबकि पटेल चौक समेत अन्य चौराहों और सड़कों पर लगे सपा के होर्डिंग और बैनरों को हाथ नहीं लगाया। भाजपा नेताओं ने पीएम के होर्डिंग बैनर उतारने पर विरोध जताया। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया की सहायक नगर आयुक्त से तीखी नोकझोंक हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और उनको सपा का एजेंट बताया।  
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त विकास सेन की अगुवाई में शुक्रवार को बरेली कालेज रोड से अनाधिकृत बैनर होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया गया। बरेली कालेज गेट से एलन क्लब मंडी होते हुए पटेल चौक तक 28 फरवरी को होने वाली किसान कल्याण रैली के प्रचार प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटोयुक्त बैनर होर्डिंग और फ्लैक्स लगे थे। नगर निगम की टीम ने इनको हटाकर जब्त कर लिया जबकि इसी मार्ग पर सपा नेताओं के भी बैनर और फ्लैक्स लगे हैं। उनको हाथ तक नहीं लगाया गया। किसान कल्याण रैली के बैनर फाड़ने और होर्डिंग तोड़ने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे गए। सहायक नगर आयुक्त से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। महानगर अध्यक्ष ने एसएनए पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि वह सपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन अवैध होर्डिंग लगवाकर लाखों की उगाही कर रहा है जबकि देश के प्रधानमंत्री की रैली के होर्डिंग और फ्लैक्स अवैध दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने भी किसान रैली के होर्डिंग हटाने पर आपत्ति जताई। कहा कि नगर निगम के अफसर सपा की मानसिकता से काम कर रहे हैं। रैली से दोदिन पहले होर्डिंग उखाड़ना इसी का परिचायक है।
विज्ञापन

ये अवैध निर्माण भी तोड़े गए
कालेज गेट पर मीना का खोखा, फोटो स्टेट की दुकान, हरिकिशन का स्टाल, लकड़ी का खोखा, अशोक की भूसे की टाल समेत दो फ्लैक्स, बैनर और प्लास्टिक के बोर्ड उतारे गए। शिवम फोटो स्टेट का भी बैनर हटाया गया। अवैध टीन शेड, न्यू मोहन बुक डिपो, बीएम फोटो स्टेट के बोर्ड उखाड़े गए। कंपटीशन बुक हाउस का अवैध जनरेटर और टीन शेड हटाये गए। दुर्गा इलेक्ट्रानिक्स का चबूतरा तोड़ा गया। दुकान नंबर 13 और कुमार इलेक्ट्रानिक्स के स्टोर और पांडेय फोटो स्टेट का चबूतरा तोड़ा गया। डा. अजय खन्ना और डा. अंशु अग्रवाल के बोर्ड भी उतारे गए। कैपिटल सेल्स और इलेक्ट्रानिक्स गैलरी का टीन शेड और दयाल वितरण केंद्र का बोर्ड हटाया गया। एलन क्लब दुकान नंबर 16, 17, 18 और कुमार सेल्स एजेंसी के सामने टीन शेड भी ध्वस्त किया गया। मुकेश एंड कंपनी ने सड़क पर अनाधिकृत तरीके से जनरेटर लगा रखा था। उसे भी हटवाया गया। कुल 11 टीन शेड, सात बोर्ड और 15 खोखे हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के होर्डिंग स्वच्छ भारत मिशन के बोर्ड के ऊपर लगे थे। इसलिए उनको हटवाया गया। भाजपा नेता अनावश्यक विरोध कर रहे थे।- विकास सेन, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed