फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three youths got scorched after coming in the grip of high tension line in Bareilly

Bareilly: जन्माष्टमी पर शोभायात्रा के दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन युवक झुलसे, सबस्टेशन पर पथराव

Fri, 08 Sep 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 08 Sep 2023 02:34 AM IST
सार

जन्माष्टमी पर अलीगंज क्षेत्र में शोभा यात्रा निकालने के दौरान डीजे पर बैठे तीन युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Three youths got scorched after coming in the grip of high tension line in Bareilly
शोभायात्रा में शामिल हुए थे हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कम ऊंचाई पर लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को अलीगंज में तीन युवक झुलस गए। तीनों युवक कस्बे में निकाली जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में एक ट्रॉली के ऊपर रखे गए डीजे पर बैठे थे। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने अलीगंज बिजली उपकेंद्र पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद क्षेत्र के 84 गांवों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जन्माष्टमी पर कस्बा में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें 10 हजार लोग शामिल थे। शोभायात्रा जैसे ही अलीगंज थाने के पास पहुंची, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे डीजे पर बैठे अलीगंज निवासी उज्ज्वल, अर्पित और बिशारतगंज निवासी रोहित गोस्वामी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद शोभायात्रा में शामिल भीड़ भड़क गई। कई लोग सबस्टेशन पहुंच गए। स्टाफ गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। वहां आधे घंटे तक हंगामा हुआ। हादसे के बाद बिना डीजे के शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पशुधन मंत्री भी अलीगंज पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बात की।

डीएम-एसएसपी पहुंचे अस्पतालः झुलसे युवकों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के साथ एडीएम सिटी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शासन से उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

प्रशासन और बिजली निगम के अधिकारी आमने-सामने 

हादसे के बाद एसडीएम गोविंद मौर्य ने बताया कि शोभायात्रा के चलते सुबह नौ बजे से शटडाउन लिया गया था। बिजली निगम के अधिकारियों से शोभायात्रा संपन्न होने तक आपूर्ति शुरू नहीं करने के लिए कहा गया था। बावजूद 2:20 बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई। वहीं, आंवला के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश पाल ने बताया कि उपकेंद्र से नलकूप फीडर की आपूर्ति शुरू की गई थी। वह लाइन बाहरी हिस्से में रोड क्रॉस करती है।

बिजली निगम के अधिकारियों ने बंद किए फोन 

हादसे के बाद बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए। देर शाम तक एसडीओ और उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ का नंबर स्विच ऑफ आता रहा। अवर अभियंता ने कॉल रिसीव नहीं की। शाम चार बजे अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश पाल बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ को बुलाया मगर वह मौके पर नहीं पहुंचा। 

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि डीएम-एसएसपी से बात की है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजरनी थी, उस मार्ग पर आधा शटडाउन क्यों हुआ। कितने हिस्से का शटडाउन लिया गया था, कितने हिस्से का नहीं लिया गया। मानक के हिसाब से बिजली लाइन की ऊंचाई सही थी या नहीं। इन सवालों पर जांच कमेटी और विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed