फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blackmailing business under guise of cafe, name of gangster girl revealed in sexual harassment case in hotel

UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम

Fri, 08 Sep 2023 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Sep 2023 09:15 AM IST
सार

बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरे समुदाय की सहेली ने होटल में बुलाकर युवती के साथ अपने दो दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराया। आरोप है युवती ने पूरे मामले का अश्लील वीडियो बनाया और उसके मंगेतर को भेज दिया।

विज्ञापन
Blackmailing business under guise of cafe, name of gangster girl revealed in sexual harassment case in hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे समुदाय की आरोपी युवती ने गिरोह की सरगना का नाम स्वीकारा है। उसके इशारे पर युवतियों को समुदाय विशेष के युवकों से मिलवाया जाता था। 
विज्ञापन


आरोपी सरगना युवती बाद में ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती थी। किसी को उस पर शक न हो, इसके लिए वह डीडीपुरम में कैफे चलाती है। जांच में यह बात भी सामने आई कि सरगना युवती ने वसूली गैंग बना रखा है।
विज्ञापन


यह था मामला 
प्रेमनगर निवासी युवती ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि किला का हुसैन बाग निवासी शिफत अंसारी उसकी परिचित है। उसने एक माह पहले उससे 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने एक सितंबर को रुपये वापस मांगे तो शिफत ने उसे दो सितंबर को डीडीपुरम स्थित कैफे में बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंची तो शिफत के परिचित दो लड़के पहले से मौजूद थे। शाम छह बजे शिफत पीड़िता को रुपये देने के बहाने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गई। वहां दो कमरे बुक थे। शिफत ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह अर्ध बेहोशी की हालत में आ गई। 

संरक्षित पशु का मांस खिलाने का आरोप 
इसका फायदा उठाकर शिफत के साथी लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिए। विरोध करने पर शिफत और उसके साथियों ने कहा कि तुझे संरक्षित पशु का मांस खिलाकर तेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया है। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिफत अंसारी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार युवती शिफत अंसारी, शोएब और नदीम को जेल भेज दिया।

सरगना की तलाश 
दुष्कर्म के मामले में पूछताछ में आरोपी मुस्लिम युवती ने गिरोह की सरगना युवती का नाम पुलिस को बताया है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में एक और युवती का नाम सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed