{"_id":"68dcf592c879a63ed603b295","slug":"three-year-old-boy-has-been-found-infected-with-japanese-encephalitis-in-bareilly-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिमागी बुखार की चपेट में मिला तीन साल का बच्चा, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिमागी बुखार की चपेट में मिला तीन साल का बच्चा, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 01 Oct 2025 03:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:08 PM IST
सार
बरेली जिले में तीन साल का बच्चा दिमागी बुखार की चपेट में मिला है। उसे कई दिनों से बुखार से आ रहा था। जांच में बच्चे में दिमागी बुखार के संदिग्ध लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, वायरल के साथ ही अब जिले में दिमागी बुखार (जेपेनीज इंसेफ्लाइटिस) ने भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को तीन वर्ष के बच्चे में जेई की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। नियंत्रण के लिए बुधवार को सीएचसी, मलेरिया विभाग और मंडलीय कीट विशेषज्ञ की टीम देवरनियां पहुंचेगी। बच्चा शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देवरनियां निवासी बच्चे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने कुदेशिया फाटक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में बच्चे में जेई के संदिग्ध लक्षण होने पर अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को सैंपल लेकर आईडीएसपी भेजा। इसे जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू भेज दिया था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई सक्रिय
बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर आईडीएसपी टीम सक्रिय हो गई। जिला मलेरिया अधिकारी, चिकित्साधिकारी, कीट विशेषज्ञ को नियंत्रण की कार्रवाई के लिए कहा है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, देवरनियां में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी टीमें सक्रिय है। बता दें कि जेई क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। बुखार, सिरदर्द, उल्टी आदि परेशानी होती है। समय से इलाज न हो तो हालत गंभीर हो जाती है। बुखार जल्द ठीक न हो तो जांच कराएं।
विज्ञापन