फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three solvers of Bihar arrested while giving exam, suspect of Moradabad also caught

Bareilly News: बिहार के तीन सॉल्वर परीक्षा देते गिरफ्तार, मुरादाबाद का संदिग्ध भी पकड़ा

Tue, 27 Jun 2023 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three solvers of Bihar arrested while giving exam, suspect of Moradabad also caught
बरेली। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में आखिरकार सॉल्वर गैंग ने सेंध लगा ही दी। शहर में तीन अलग-अलग केंद्रों पर बिहार के सॉल्वर पकड़े गए हैं। भमोरा क्षेत्र में मुरादाबाद निवासी अभ्यर्थी का बायोमीट्रिक मिलान न होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। थानों में सभी के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में कॉलेज स्टाफ ने संदेह के आधार पर बिहार के नालंदा जिले के थाना परवलपुर के गांव टोला सुल्तानपुर निवासी सचिन पांडेय को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि वह राहुल कुमार नाम के परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। कोतवाली पुलिस को उसे सौंपा गया, जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई गई।
विज्ञापन

कांति कपूर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में बिहार के समस्तीपुर जिले के थाना व गांव रोसरा निवासी केशव कुमार को पकड़ा गया। उसके पास कृष्ण कुमार नाम के अभ्यर्थी के प्रमाणपत्र थे। उसे प्रेमनगर थाना पुलिस के हवाले किया गया। जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर में रतन कुमार को पकड़ा गया जो बिहार के वैशाली जिले के थाना जंदहा के गांव रहुआ शहपुर का निवासी निकला। वह विपिन कुमार नाम के छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भमोरा थाने के बाबा रामदास पीजी कॉलेज में मुरादाबाद के फरीद नगर थाने के कल्याणपुर निवासी दानिश अली को भी स्टाफ ने पुलिस के हवाले किया। दानिश के बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष केवी सिंह ने बताया कि वह दानिश अली नाम से ही परीक्षा दे रहा था पर उसका बायोमीट्रिक मिलान नहीं हो सका। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed