फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three smugglers who kidnapped and slaughtered stray animals arrested in an encounter in Bareilly

Bareilly: आवारा पशुओं को अगवा कर काटने वाले तीन तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक हेड कांस्टेबल घायल

Sun, 22 Sep 2024 01:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Sep 2024 01:50 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गोवंशीय आवारा पशुओं को पकड़ कर काटने वाले गिरोह के तीन तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Three smugglers who kidnapped and slaughtered stray animals arrested in an encounter in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गोवंशीय आवारा पशुओं को पकड़ कर काटने वाले गिरोह के तीन तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरीदपुर के गांव मेवा सरफापुर निवासी आरिफ और आलम के साथ ही किला थाना के स्वाले नगर निवासी अशफाक को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एक हेड कांस्टेबल भी पशु तस्करों की गोली से घायल हुआ है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन तस्करों ने बताया कि वह सड़कों पर छुट्टा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को गाड़ी में डाल कर ले जाते हैं और उन्हें काटकर मांस बेचते हैं। ये लोग छोटू की दुकान पर मांस देते हैं जो इलाके में सप्लाई कराया जाता है। पुलिस छोटू समेत दो लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गो तस्करों ने 17 सितंबर की रात द्वारिकेश मिल के पास दो गोवंशीय पशुओं को काटा था। उस घटना में उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा का गुड्डू भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात भी ये तस्कर पशु काटने की फिराक में थे। मुख्य अभियुक्त आरिफ़ पर बरेली, पीलीभीत और बदायूं के थानों में 17 मामले दर्ज हैं। आलम के खिलाफ 13 और अशफाक के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस व पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed