{"_id":"67c22422e9100959cf06a3fb","slug":"three-smugglers-including-a-woman-arrested-with-one-and-a-half-kilos-of-opium-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101718-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डेढ़ किलो अफीम के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डेढ़ किलो अफीम के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदपुर। डेढ़ किलो अफीम के साथ महिला सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तस्कर झारखंड से अफीम लाते थे।
तस्करों को फरीदपुर पुलिस ने गौसगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद की। पुलिस ने फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव निवासी अफीम तस्कर सरताज के पास से 544 ग्राम अफीम, गौस मोहम्मद के पास से 514 ग्राम व नसरीन पत्नी मोहम्मद सरताज के पास से 334 ग्राम अफीम बरामद की है।
कस्बे व गांवों में करते थे सप्लाई
झारखंड से अफीम लाकर फरीदपुर कस्बे व क्षेत्र के गांवों में सप्लाई करते थे। फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला ऊंचा, मिर्धान, भूरेखां गौटिया व वेहरा, मोहनपुर और फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव में स्मैक एक अफीम की तस्करी भारी मात्रा में होती है। विगत वर्षों पुलिस ने यहां के स्मैक तस्करों पर कार्रवाई की थी। जेल से छूट के आने के बाद तस्करों ने फिर से धंधा शुरू कर दिया। संवाद