फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three sisters missing from Bareilly found in Moradabad after six hours

Bareilly News: बरेली से लापता हुईं तीन बहनें... छह घंटे बाद मुरादाबाद में मिलीं, पुलिस को बताई ये बात

Sat, 16 Aug 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 03:55 PM IST
सार

बरेली में माता-पिता ने घूमने से रोका तो तीन चचेरी-तहेरी बहनें घर से चली गईं। काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छह घंटे में तीनों को मुरादाबाद से तलाश कर लिया। 

विज्ञापन
Three sisters missing from Bareilly found in Moradabad after six hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की रात लापता हुईं तीन चचेरी तहेरी बहनें मुरादाबाद में मिलीं। शाहदाना मजार पर तीन किशोरियां माथा टेकने आई थीं। सूचना मिलने के बाद बारादरी थाना पुलिस ने केवल छह घंटे में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से तीनों को तलाश कर लिया। इन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की रात शाहदाना निवासी महिला ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री और लगभग इसी उम्र की दो भतीजियों के साथ शाहदाना मजार पर हाजिरी देने आई थीं। महिला तो हाजिरी लगाने के बाद घर चली गई लेकिन लड़कियों ने कुछ देर बाद घर पहुंचने की बात कही। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि लड़कियों के पास जो मोबाइल नंबर था वह भी बंद हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को घटनाक्रम की जानकारी दी तो उन्होंने थाना व सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन कर लड़कियों को तलाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: चौपुला पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक घायल, चेहरे पर गहरा घाव, लगे 10 टांके
 

मुरादाबाद स्टेशन के पास मिलीं तीनों बहनें 
इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम ने फोन डाटा और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मुरादाबाद स्टेशन के पास से तीनों लड़कियों को तलाश कर लिया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनके परिजन बाजार में नहीं घूमने देते हैं और छोटी बातों पर टोकते हैं। इसलिए तीनों ने दिल्ली जाकर खुद कमाने खाने का निर्णय लिया था। 

मुरादाबाद पहुंचने के बाद तीनों की हिम्मत जवाब दे गई। पास मौजूद रुपये व मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई। तब मुरादाबाद स्टेशन पर तीनों थककर बैठ गईं। वह घर लौटने का मन बनाने लगीं। इस बीच पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। तीनों लड़कियों को सकुशल परिवार के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed