फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man injured after being hit by Chinese manjha on the Chaupula bridge in Bareilly

Bareilly News: चौपुला पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक घायल, चेहरे पर गहरा घाव, लगे 10 टांके

Sat, 16 Aug 2025 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 03:16 PM IST
सार

बरेली में चौपुला पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसके चेहरे पर गहरे घाव हो गए। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 10 टांके लगाए गए।  

विज्ञापन
man injured after being hit by Chinese manjha on the Chaupula bridge in Bareilly
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चीनी मांझा से पतंगबाजी हादसे का सबब बन रही है। शनिवार सुबह किला क्षेत्र का एक युवक चौपुला पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। उसकी नाक और आंख के पास घाव हो गया है।  

विज्ञापन


कुंवरपुर मोहल्ले के निवासी 28 वर्षीय उदित नारायण शुक्रवार सुबह जन्माष्टमी पर पड़ोस के मंदिर की सजावट का सामान खरीदने चौपुला ओवरब्रिज से चौकी चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी वक्त उनकी मोटर साइकिल पर चीनी मांझा गिर गया। मांझे से उदित की नाक, आंख, चेहरे पर कई अन्य जगह कट के निशान लग गए। 
विज्ञापन


हड़बड़ी में उदित बाइक समेत पुल पर ही गिर गए। उनको काफी खून निकल रहा था। राहगीरों ने उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनके चेहरे पर और नाक पर डॉक्टर ने 10 टांके लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मांझे से कब-कब हुईं घटनाएं 
  • 31 जुलाई को सुफीटोला मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक चीनी मांझे के कारण घायल हो गया था। उसकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया था।
  • 26 जून को कुतुबखाना पुल पर बाइक सवार छात्र की गर्दन और हाथ में मांझा लिपट गया था। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गया था। 
  • पांच जून को चीनी मांझे से पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता की गर्दन कट गई थी। वह लहूलुहान होकर पुल पर ही गिर गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। 
  • 10 मई को शाहजहांपुर रोड पर बाइक सवार ज्ञान रत्न व उनकी पत्नी शुंभांकी चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उनकी गर्दन व चेहरे पर जख्म हुए थे। 
  • दो मार्च को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
  • 25 फरवरी को नॉर्थ सिटी निवासी फार्मा व्यवसाय करने वाले पवन सक्सेना की बेटी साक्षी सक्सेना खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई थी। उनका गला कट गया था। 
  • 17 फरवरी को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी चीनी मांझे की चपेट में आने घायल हो गया था। उसकी भी गर्दन में घाव हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed