{"_id":"6aee3c4dce289bac48020070","slug":"three-roadways-buses-are-closed-passengers-rely-on-private-vehicles-bareilly-news-c-4-bly1015-1003452-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन रोडवेज बसें बंद, डग्गामार वाहनों के सहारे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन रोडवेज बसें बंद, डग्गामार वाहनों के सहारे यात्री
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बा शीशगढ़ से दिल्ली के लिए संचालित रामपुर डिपो की तीन रोडवेज बसें त्योहारी सीजन में बंद कर दी गई हैं। इससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। उनको डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ये बसें लंबे समय से शीशगढ़-दिल्ली मार्ग पर चल रही थीं। रोजाना 50-55 स्थानीय लोग इस रूट पर यात्रा करते हैं। इनमें कामकाजी लोग भी शामिल हैं। त्योहारों के लिए भी लोगों का आना-जाना बढ़ गया है।
इसी रूट पर तहसील मीरगंज है, जहां रोजाना कई लोग जाते हैं। जिला मुख्यालय बरेली से 53 किमी दूर शीशगढ़ में रुहेलखंड डिपो से रोजाना चलने वाली छह बसें भी लगभग तीन माह से बंद हैं। अब रामपुर डिपो की बसें बंद होने से झटका लगा है। यात्रियों ने इस रूट पर बस संचालन जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
डग्गामार वाहन चालक काट रहे चांदी : स्थानीय यात्री डग्गामार वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर हैं। शीशगढ़ से दिल्ली तक के लिए बस का किराया 390 और मीरगंज के लिए 50 रुपये है। वहीं, डग्गामार वाहन दिल्ली के लिए 350 से 500 रुपये तक वसूलते हैं। मीरगंज तक के लिए 50 रुपये लेते हैं लेकिन सवारियों को अतरंग बैठाकर ले जाते हैं।