फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three players of RUV made it to the state championship

Bareilly News: रुविवि के तीन खिलाड़ियों ने स्टेट चैंपियनशिप में बनाई जगह

Sat, 29 Jun 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Three players of RUV made it to the state championship
बरेली। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 22 से 25 जून तक 23वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्टेट चैंपियनशिप में जगह बनाई है।
विज्ञापन

विवि परिसर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित शूटिंग रेंज के तीन खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित मुकाबले में हिस्सा लिया। कोच मिसरयार खान ने बताया कि खिलाड़ियों ने स्टेडियम में इसी माह से प्रशिक्षण लेना शुरू किया है। मात्र 20 दिन के प्रशिक्षण में ही दक्षयानी राठौर ने युवा महिला वर्ग में 400 में से 224 अंक हासिल किए। सम्यक श्रीवास्तव ने युवा पुरुष वर्ग में 400 में से 341 अंक हासिल किए। युवा जूनियर वर्ग में रिंकू सिंह ने 600 में से 541 स्कोर किया। तीनों शूटर्स ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. केपी सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव, परिसर क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार, रामप्रीत, तपन, सुधांशु ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed