फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people, including two farmers, die of electrocution.

Bareilly News: खेत में पानी लगाने गए दो किसान समेत तीन की करंट लगने से मौत

Fri, 25 Sep 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two farmers, die of electrocution.
मृतक सरदार रतन सिंह
भुता और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र का है मामला, सिंचाई के वक्त ट्यूबवेल से करंट फैलने से हुआ हादसा
विज्ञापन

भुता/फतेहगंज पूर्वी। भुता थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर और फतेहगंज पूर्वी के गांव मस्तीपुर में बृहस्पतिवार को खेत में पानी लगाते समय ट्यूबवेल की करंट की चपेट में आकर दो किसान और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

भुता के ग्राम फरीदापुर निवासी परिजनों के अनुसार, सरदार रतन सिंह (60) बृहस्पतिवार दोपहर अपने निजी ट्यूबवेल से खेत में धान की फसल में पानी लगा रहे थे। इस समय मोटर से पानी में करंट दौड़ गया। वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए श्रमिक जाहिद खान (23) पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को बरेली निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
परिजनों में पसरा मातम
सरदार रतन सिंह के बेटे प्रताप सिंह व पलविंदर सिंह प्राइवेट कंपनी में दिल्ली व चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। पत्नी परमजीत कौर का हाल बेहाल है। जाहिद खान तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों से पोस्टमॉर्टम से इन्कार कर दिया।
-----
सरदार रतन सिंह के शव का अंतिम संस्कार आज
परिजनों ने जाहिद खान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि सरदार रतन सिंह के बेटों के आने के बाद शुक्रवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

-------------
खेत पर अचेत अवस्था में पड़े मिले
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र के गांव मस्तीपुर निवासी सुनील ने बताया कि पिता जगदीश (65) हर रोज फसल देखने खेत पर जाते थे। वह बुधवार को भी गए थे। वह जैसे ही ट्यूबवेल के कमरे में लगे लोहे के दरवाजे को खोलने लगे तो करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद वह पहुंचे तो पिता अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें फरीदपुर सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन हैरान हैं। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीण के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद

मृतक सरदार रतन सिंह

मृतक सरदार रतन सिंह

मृतक सरदार रतन सिंह

मृतक सरदार रतन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed