{"_id":"638263222657ac05ce043569","slug":"three-people-including-pradhan-died-due-to-dengue-bareilly-news-bly505097977","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डेंगू से प्रधान समेत तीन लोगों की मौत, सात मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डेंगू से प्रधान समेत तीन लोगों की मौत, सात मरीज और मिले
विज्ञापन
राम प्रसाद का फाइल फोटो।
- फोटो : BADAUN
दहगवां/आसफपुर/मूसाझाग (बदायूं)। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में डेंगू से गांव समसपुर कूबरी के ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों की मौत हुई है। इन सभी को डेंगू की पुष्टि निजी पैथोलॉजी लैबों में की गई थी। इलाज भी निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा था।
दहगवां ब्लॉक के गांव समसपुर कूबरी के प्रधान रामप्रसाद (70) को कई दिन से बुखार आ रहा था। चंदौसी की निजी पैथोलॉजी लैब में उनको डेंगू की पुष्टि की गई। उनको मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। सालारपुर ब्लॉक के गांव बरातेगदार निवासी शिशुपाल (55) की बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
शिशुपाल को भी निजी लैब ने डेंगू की पुष्टि की थी। इसके अलावा बिसौली तहसील के आसफपुर निवासी मुन्नी शर्मा (65) को निजी लैब ने डेंगू की पुष्टि की थी। परिवार वाले निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जो भी मौतें हुई हैं वह निजी अस्पतालों में हुई हैं। डेंगू की पुष्टि भी निजी लैबों में हुई है। एलाइजा जांच से ही डेेंगू की पुष्टि होती है। सभी मौतों के मामले में जांच की जा रही है। - डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ