फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people built a Jugaad bridge...bike riders were able to pass by paying Rs 20

Bareilly News: तीन लोगों ने बनाया जुगाड़ का पुल...20 रुपये चुका कर निकल पा रहे बाइक सवार

Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Three people built a Jugaad bridge...bike riders were able to pass by paying Rs 20
मानपुर-पदमी मार्ग पर पांच मीटर अप्रोच रोड बह जाने से परेशान है ग्रामीण
विज्ञापन

बरेली। तीन लोगों ने 50 हजार रुपये खर्चा करके कस्बापुर के निकट किच्छा नदी पर जुगाड़ का पुल बनाया। जुगाड़ के पुल से बाइक लेकर निकलने के लिए ग्रामीण अब 20 रुपये प्रति फेरा चुका रहे हैं। बाढ़ में बही पुल की पांच मीटर अप्रोच रोड बनने में देरी की वजह से लोगों के सामने यह मुसीबत आई है। दस गांवों के करीब 20 हजार लोग इससे प्रभावित हैं।
मानपुर-पदमी मार्ग पर कस्बापुर के निकट किच्छा नदी पर बने पुल की अप्रोच रोड में से करीब पांच मीटर हिस्सा बीते साल जुलाई में बाढ़ में बह गया था। इसे पीडब्ल्यूडी के अभियंता अभी तक नहीं बना सके। पुल के दोनों ओर आवागमन बंद करने के लिए दीवार जरूर खड़ी कर दी गई। आवागमन प्रतिबंधित होने का बोर्ड लगने के बाद लोगों ने इसी पुल के करीब तीन लोगों ने लेंटर वाली लकड़ी की फंटी और खंभे लगाकर छोटा सा पुल बनाया। इससे दोपहिया वाहन और पैदल निकल सकते हैं। तीन लोगों ने 50 हजार रुपये खर्च किए। अब इसे वसूलने के लिए उन्होंने दोपहिया वालों पर 20 रुपये का शुल्क लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जुगाड़ के पुल से बाइक पार करके न जाएं तो शेरगढ़ ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए मानपुर, पदमी, वनइया, मदनापुर, लखा, रुस्तमनगर, कुतुकपुर पंडरी गुलड़िया समेत कई गांवों के लोगों को तीस किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। इसीलिए 20 रुपये देना लोग उचित मान रहे हैं। अगर तीन मीटर अप्रोच रोड बन जाती तो यह हाल न होता। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि पुल की अप्रोच के लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। किसी भी दिन स्वीकृति मिल सकती है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



मैंने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन पुल की एप्रोच रोड अभी तक ठीक नही हुई है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - अरविंद गंगवार, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed