फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three out of four are silent, the second wife demanded compensation from the spokesperson

Bareilly News: चार में से तीन खामोश, दूसरी बीबी ने प्रवक्ता से मांगा हर्जाना

Sun, 04 May 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Three out of four are silent, the second wife demanded compensation from the spokesperson
बरेली। चार शादियों के लिए चर्चित इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के खिलाफ उनकी दूसरी बीवी ने कोर्ट में आवाज बुलंद की है। उन्होंने प्रवक्ता पर धोखाधड़ी कर निकाह करने का आरोप लगाते हुए तलाक के बाद गुजारा भत्ता मांगा है। इधर, प्रवक्ता ने पारिवारिक न्यायालय में अपनी इस पूर्व पत्नी के विरुद्ध घरेलू हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी वाद दायर किया है। प्रवक्ता के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता का दूसरा निकाह वर्ष 2018 में हुआ था, पर चार माह बाद ही रिश्ता टूट गया था। वर्ष 2020 में तलाक के बाद 2021 में उसकी पत्नी ने भरण-पोषण की अर्जी दाखिल की। इसी क्रम में प्रवक्ता ने भी महिला पर मानसिक प्रताड़ना, झगड़ा करने और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।
विज्ञापन

महिला ने इन आरोपों को बदले की भावना से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि याचिका दाखिल करने के बाद उनको झूठे केस में फंसाया जा रहा है। महिला ने बताया कि प्रवक्ता ने चार शादियां की हैं। महिलाओं को धोखा देने की उसकी फितरत रही है। न्यायालय ने अगली सुनवाई के दौरान पक्षकारों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed