फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three new passenger trains will run soon between Mailani and Pilibhit

Railways: मैलानी से पीलीभीत के बीच जल्द चलेंगी तीन नई पैसेंजर ट्रेन, तराई के लोगों का सफर होगा आसान

Sun, 07 Jul 2024 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 03:06 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने मैलानी से पीलीभीत तक तीन नई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति दे दी है। इन ट्रेनों का संचालन होने से तराई के दोनों जिलों के लोगों को काफी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
Three new passenger trains will run soon between Mailani and Pilibhit
मैलानी स्टेशन

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले से पीलीभीत तक सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय ने मैलानी से पीलीभीत तक तीन नई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति दे दी है। साथ ही लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर का पीलीभीत तक विस्तार कर समय सारिणी भी जारी कर दी है। जल्द ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


आमान परिवर्तन के लिए मैलानी-पीलीभीत के बीच 30 मई 2018 को कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने मेगा ब्लॉक लिया था। आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण होने के बाद 30-31 मार्च को शाहगढ़-पीलीभीत खंड का संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल हुआ था। तभी से लोग पीलीभीत, बरेली, दिल्ली, पंजाब आदि के लिए ट्रेनों की मांग कर रहे थे। फिलहाल, रेलवे ने मैलानी से पीलीभीत के बीच तीन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन और लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर का विस्तार पीलीभीत तक करने की स्वीकृति दे दी है। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा की ओर से इस आशय का चार जुलाई को निर्गत पत्र एनई रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग गोरखपुर, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, गोरखपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। इसमें जल्द इन ट्रेनों के संचालन की बात लिखी है। इन ट्रेनों के चलने से लंबे समय बाद क्षेत्रवासियों को मैलानी से सीधे पीलीभीत तक ट्रेन के सफर की सुविधा मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत तक जाएगी शाहगढ़ पैसेंजर 
शाहगढ़ तक चलने वाली पैसेंजर का संचालन भी पीलीभीत तक करने की स्वीकृति रेल मंत्रालय से मिल गई है। लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर लखनऊ से सुबह 6:20 बजे चलकर 12:15 बजे मैलानी और दोपहर तीन बजे पीलीभीत पहुंचेगी। पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर पीलीभीत से शाम 5:15 बजे छूटकर रात 7:35 बजे मैलानी और रात 01:10 बजे डालीगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन की समय सारिणी इस प्रकार है।

सभी हॉल्ट पर रुकेंगी पैसेंजर ट्रेनें
मैलानी-पीलीभीत के बीच भविष्य में संचालित होने वाली तीनों पैसेंजर ट्रेनें, लखनऊ-पीलीभीत और पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों के अलावा सभी हॉल्ट स्टेशनों अकेला हंसपुर, सेहरामऊ, कुर्रैय्या, दूधिया खुर्द, उदयपुर खुर्द, प्रसादपुर, संदेई और दियूरी पर भी रुकेंगीं। अभी विस्तृत समय सारिणी जारी नहीं हुई है। लखनऊ से शाहगढ़ तक चलने वाली पैसेंजर पूर्व समय के मुताबिक चलेगी, जबकि शाहगढ़ से चलकर डालीगंज जाने वाली पैसेंजर का समय बदल जाएगा। 

लखनऊ से सीधे बरेली तक भी चले ट्रेन
रेल मंत्रालय ने मैलानी से पीलीभीत तक तीन नई ट्रेनों की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन लखनऊ से सीधे बरेली तक ट्रेन सुविधा बहाल नहीं की है। पिछले नौ सालों से बरेली तक ट्रेनों का संचालन बंद है, जबकि आमान परिवर्तन के बाद यह रूट खुल गया है। मीटरगेज के दौर में लखनऊ से बरेली, आगरा, मथुरा तक ट्रेनों संचालित होती थीं। क्षेत्रवासियों ने लखनऊ से सीधे बरेली, मथुरा, आगरा तक भी ट्रेन संचालन शुरू करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed