फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three more infected including woman from Bansmandi

बांसमंडी की महिला समेत तीन और संक्रमित मिले

Wed, 10 Jun 2020 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three more infected including woman from Bansmandi
फाइल फोटो - फोटो : demo pic

बदायूं के एक प्रवासी और रुद्रपुर के एक संदिग्ध की मौत

विज्ञापन
बरेली। एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बांसमंडी की प्रसूता समेत तीन और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं पीलीभीत में 10, शाहजहांपुर में पांच और लखीमपुर खीरी में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले। बदायूं में गाजियाबाद से भागकर आए एक संक्रमित और रुद्रपुर (उत्तराखंड) के एक कोरोना संदिग्ध की मंगलवार को बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, संदिग्ध की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
मंगलवार को संक्रमित मिले तीन लोगों में से दो अन्य कासगंज की रहने वाली एक युवती और नवाबगंज का एक युवक शामिल हैं। तीनों निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मठ चौकी के बांसमंडी इलाके की रहने वाली प्रसूता पहले जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। तीन सौ बेड अस्पताल में सैंपलिंग के बाद उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं, बदायूं कासगंज की युवती पैरालिसिस का इलाज कराने निजी मेडिकल आई थी। जहां से सैंपल लेकर जांच को भेजा था। नवाबगंज का युवक निजी मेडिकल कॉलेज में ही वर्कर है, जो संक्रमितों के वार्ड में ड्यूटी करता था। आईवीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों एसिम्प्टोमैटिक हैं। संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि जान गंवाने वाला बदायूं का संक्रमित युवक निजी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को भर्ती कराया गया था। वह डायबिटिक था और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। वह सात जून को गाजियाबाद में हुए सैंपल की जांच में पॉजिटिव मिला था। युवक को वहां से घर जाने को कह दिया गया था। वह बदायूं के म्याऊ में रहने वाले अपने बहन-बहनोई के घर पहुंचा था। जिसकी जानकारी पर बदायूं के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजा था और उसे बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली निजी मेडिकल कॉलेज लेवल-2 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed