फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three miscreants who looted people by giving them lift in a car were arrested in an encounter

Bareilly News: कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Fri, 20 Jun 2025 10:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 10:32 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र निवासी युवक से लूट की थी। लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Three miscreants who looted people by giving them lift in a car were arrested in an encounter
मौके पर बदमाशों की कार, घायल को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे तैय्यतपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी है। एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है।

विज्ञापन

  
बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुआंडांडा तिराहा की ओर से हाईवे की ओर तीन बदमाश कार से जा रहे हैं। यह यात्रियों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करते हैं। इस पर इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम कुआंडांडा चौराहे के पास पहुंची। 
विज्ञापन


सफेद रंग की कार आते देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा कर तैय्यतपुर गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हेड कांस्टेबल अखलाख गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: महिला से कुंडल लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

कार, नकदी और तमंचे बरामद 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पीलीभीत के थाना पूरनपुर के राजगंज निवासी शहवाज अली उर्फ अली खान के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी और वह गिर गया। पूरनपुर के राजागंज निवासी सिकंदर और अहमदनगर निवासी अमन संभारी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक कार, नौ हजार रुपये व तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। 

15 जून को शाहजहांपुर के निगोही के युवक को लूटा था
गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि रात के समय वह सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़े हो जाते थे। यहां यात्रियों को लिफ्ट देकर रास्ते में उनसे लूटपाट करते थे। इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि 15 जून को शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव हसौआ निवासी रामवीर गुरुग्राम से घर जाने के लिए बरेली आया था। सेटेलाइट बस अड्डे पर बदमाशों ने उसे कार में लिफ्ट दी और लूटपाट करने के बाद नवदिया झादा के पास चलती कार से फेंक दिया। 

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कार में लिफ्ट देकर लूट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। एक के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed