फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two miscreants arrested in an encounter who looted a woman earrings in Bareilly

Bareilly News: महिला से कुंडल लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

Thu, 19 Jun 2025 11:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 11:21 AM IST
सार

बरेली में लूटपाट करने वाले बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व मंगलवार रात दो बदमाश पकड़े गए थे। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested in an encounter who looted a woman earrings in Bareilly
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में प्रेमनगर थाना पुलिस ने बुधवार रात रेलवे हॉस्टल के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा है कि दोनों बदमाश मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूट व छिनैती की वारदात करते थे। एक महिला से कुंडल लूट की वारदात भी कबूल की है। 

विज्ञापन

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रात में प्रेमनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक धर्मकांटा से कुदैशिया फाटक की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश जितिन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने जितिन और उसके साथी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश का उपचार कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर कार हादसा: 'अल्लाह तूने ये क्या किया...', निदा-तंजील के निकाह और मौत की तारीख 18; पांच जिंदा जले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जितिन पर दर्ज हैं तीन मुकदमे 
सीओ सिटी प्रथम ने बताया कि जितिन के खिलाफ तीन और शिवा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। दोनों ने बताया कि उन्होंने 15 जून की सुबह गांधीपुरम फेस द्वितीय निवासी तारावती से कुंडल लूटे थे। इस संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपियों से नकदी, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed