फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three miscreants arrested in encounter, one shot in the knee, constable also injured

Bareilly News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के घुटने में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Thu, 19 Jun 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested in encounter, one shot in the knee, constable also injured
बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने मंगलवार रात चोरी, राहजनी और नकबजनी करने के आरोपी तीन शातिर बदमाशों को रिछा चौकी के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के घुटने में गोली लगी है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात एक बजे देवरनियां थाना पुलिस रिछा चौकी क्षेत्र में पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने संदिग्धों को देखकर रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दानिश, नाजिम और परवेज निवासी नवादा थाना देवरनियां को गिरफ्तार कर लिया। दानिश के घुटने में गोली लगी है। मुठभेड़ में रोहित नाम का सिपाही भी घायल हुआ है। फायरिंग में पुलिस टीम के अन्य लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार बदमाश कहीं से चोरी या नकबजनी की वारदात को अंजाम देकर लौट रहे होंगे। बदमाशों से पूछताछ के साथ ही जिले समेत आसपास के जिलों में उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------
पांच लाख के जेवर, 40 हजार रुपये और हथियार बरामद
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने पांच लाख रुपये के जेवर, 40 हजार रुपये नकदी के साथ 315 बोर के दो तमंचे और दो चाकू बरामद किए हैं। तीन कारतूस भी मिले हैं। मौके से फरार उनके साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed