{"_id":"672fd567f7ae90714d067eb4","slug":"three-meat-smugglers-who-were-going-to-throw-remains-of-protected-animals-caught-bareilly-news-c-4-1-bly1039-518051-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संरक्षित पशु के अवशेष फेंकने जा रहे तीन मांस तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संरक्षित पशु के अवशेष फेंकने जा रहे तीन मांस तस्कर दबोचे
विज्ञापन
भोजीपुरा। घोड़ा बुग्गी में लादकर संरक्षित पशुओं के अवशेष बिलवा के पास देवरनियां नदी पर फेंकने जा रहे तीन मांस तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि जंगल का लाभ उठाकर अन्य चार मांस तस्कर भागने में सफल रहे। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे जंगल में छुट्टा पशुओं को शिकार बनाते थे, जिसके मांस को मीट की दुकान पर बेच दिया करते थे। एसआई संदेश यादव की ओर से गोवध निवारण अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलवा, देवरनियां नदी के पास शुक्रवार शाम पांच बजे बरेली शहर व फरीदपुर चौधरी निवासी सात मांस तस्कर एक घोड़ा बुग्गी में भरकर अवशेष फेंकने जा रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने उन लोगों को देख लिया। उधर, गस्त करते हुए एसआई संदेश यादव बिलवा ओवरब्रिज के पास पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस बड़े बाइपास पर पहुंची। तस्कर देवरनियां नदी के पुल से अवशेष फेंकने वाले थे। इस बीच पुलिस ने तीन तस्करों को दबोच लिया, जबकि चार अन्य भाग गए। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच करवाकर अवशेष गड्ढे में दफन करवा दिए।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में मुर्तजा पुत्र उमरदीन निवासी गुलाब नगर चौधरी, आबिद निवासी मोहल्ला सुरका चौधरी, तालाब किला, नसीम कुरैशी निवासी फरीदपुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भागने वालों में बाबू, आरिफ निवासी फरीदपुर चौधरी, अकरम निवासी अहमद अली तालाब थाना, राशिद निवासी मोहल्ला सुरका चौधरी तालाब थाना किला बरेली भागने में सफल रहे। ये तस्कर कई महीनों से इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे, जिसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
दुकानों पर बेचते थे मांस, रुपयों का कर लेते थे बंटवारा
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने चार नवंबर को भोजीपुरा के गांव पैगा में गन्ने के खेत में संरक्षित पशु के पैर बांधकर मारने की घटना को स्वीकार किया है। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह जंगल में घूमने वाले छुट्टा संरक्षित पशुओं को मारकर मांस फरीदपुर चौधरी निवासी अनीस, बाबू व आरिफ को दे देते हैं। इसे वह लोग अपनी मीट की दुकान पर बेंच देते हैं। बाद में सभी लोग रुपयों का आपस में बंटवारा कर लेते हैं। संवाद
--
एक और संरक्षित पशु को मारा, मांस ले गए, रिपोर्ट
भोजीपुरा। शुक्रवार की रात तस्करों ने एक संरक्षित पशु को जंगल में मारकर मांस लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला में चिरौंजी लाल गंगवार के गन्ने के खेत में गाय की बछिया शनिवार की सुबह बार-बार जा रही थी।तभी गांव का अजय कश्यप बछिया के पीछे गन्ने के खेत में गया। वहां संरक्षित पशु के अवशेष मिले। सूचना पाते ही भोजीपुरा थाने से एसआई सुशील कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच करवाकर अवशेषों को गड्ढे में दफन करवा दिया। एसआई सुशील कुमार की ओर से अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बछिया जालिम नगला की एक महिला को सुपुर्द कर दी गई है। संवाद