फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three kanwariyas injured in truck collision, commotion on the highway

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, हाईवे पर हंगामा

Sat, 12 Aug 2023 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three kanwariyas injured in truck collision, commotion on the highway
बरेली। कछला से गंगाजल लेकर पीलीभीत लौट रहे कांवड़ियों की ट्रॉली को पीलीभीत बाईपास पर मॉल के सामने ट्रक ने साइड मार दी। इसमें तीन कांवड़िये घायल हो गए। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक के शीशे तोड़ डाले। बाईपास पर जाम लगा दिया। दो घंटे हंगामा चलता रहा। बाद में सीओ तृतीय और इंस्पेक्टर ने उन्हें मना लिया। पुलिस ने ट्रक सहित ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पांच बजे पीलीभीत के जहानाबाद के 60 कांवड़ियों का जत्था शहर से गुजर रहा था। कांवड़िये पीलीभीत रोड पर जब मॉल के पास पहुंचे तो बड़ा बाईपास की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली पर खड़े तीन कांवड़िये गिरकर घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके ट्रक को घेर लिया। कुछ कांवड़ियों ने पत्थर तो कुछ ने डंडे मारकर ट्रक के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

चालक ने भागकर जान बचाई। बाद में पुलिस उसे थाने ले गई। इस बीच हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना का संज्ञान लेकर एडीजी व आईजी ने मौके पर सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह को भेजा। वहां इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव पहले से मौजूद थे। दोनों ने कांवड़ियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मना लिया और जत्था आगे बढ़ गया। जिले की सीमा तक बरेली पुलिस उन्हें छोड़ने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़िये का दर्द, नवाबगंज पुलिस ने मुझे मुकदमे में फंसाया
सीओ तृतीय ने जब कांवड़ियों से बात की तो जाम लगाने की असली वजह सामने आई। इनमें से एक कांवड़िया काफी उग्र हो रहा था। दूसरे कांवड़िये मान भी रहे थे पर वह हाईवे से हटने का नाम नहीं ले रहा था। उसने बताया कि पिछले साल नवाबगंज पुलिस ने उसके खिलाफ एक मुकदमा बिना वजह दर्ज कर दिया था। पुलिस उसे आश्वासन देती रही पर अभी तक मुकदमा खत्म नहीं किया है। उसने कहा कि पहले मेरा वो मुकदमा खत्म करा दें। सीओ तृतीय ने नवाबगंज पुलिस से बात कर कांवड़िये की मदद का आश्वासन दिया तो उसने दूसरे साथियों से जाम खोलने के लिए कहा।

ट्रक की साइड लगने से कांवड़ियों को मामूली चोट आई थी। इनमें से एक की समस्या नवाबगंज थाने में चल रहे मुकदमे से जुड़ी थी। इसमें उचित मदद का आश्वासन दिया गया। आरोपी ट्रक ड्राइवर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया है। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed