{"_id":"6a42cdb1717b0276ad0e33ed","slug":"three-illegal-cuts-on-city-station-road-closed-bareilly-news-c-4-bly1053-914948-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी स्टेशन रोड पर तीन अवैध कट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी स्टेशन रोड पर तीन अवैध कट बंद
Tue, 30 Jun 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन रोड पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए तीन अवैध कट बंद किए गए हैं।हालांकि, इससे लोगों को लंबा चक्कर भी लगाना पड़ रहा है।
इन अवैध कट की वजह से आए दिन हादसे होते थे। अवैध कट बंद होने से हादसों पर कुछ हद तक लगाम लगेगी। हालांकि, अब चौपुला के बाद अगला कट अब सिटी स्टेशन के सामने बचा है। यहां अगर कोई मुड़ना भूल जाए तो उसे किला ओवरब्रिज जाकर ही रोड की दूसरी लेन पर आने का मौका मिलेगा। इसके चलते लोगों को लंबी दूरी भी तय करनी पड़ रही है।
सिटी श्मशान भूमि के पास बने पुराने कट को भी बंद कर दिया गया है। इस कट के बंद होने से अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विपरीत दिशा से दौड़ा रहे वाहन
रोड के कट बंद होने के कारण लोग शॉर्टकट के चक्कर में विपरीत दिशा से वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम से राहत मिलना अच्छी बात है, लेकिन सुरक्षित सफर के लिए प्रशासन को यू-टर्न और कट की व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
वर्जन :
एक लेन का हाल ही में निर्माण किया गया है। इस वजह से दोनों लेन ऊंची-नीची हो गई हैं। अवैध कट से दूसरी लेन पर जाने के दौरान हादसे की आशंका रहती थी। इसी वजह से इन्हें बंद किया गया है। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी