फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three henchmen of notorious smack smuggler Sharafat arrested

Bareilly News: शातिर स्मैक तस्कर शराफत के तीन गुर्गे गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Three henchmen of notorious smack smuggler Sharafat arrested
फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने मंगलवार को शातिर स्मैक तस्कर शराफत के तीन गुर्गों का 403 ग्राम स्मैक के साथ चालान कर दिया। उनको कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला अंसारी निवासी हसनैन को रुकुमपुर यात्री शेड से पकड़ा गया। उसके पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसने बताया कि वह हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को स्मैक बेचता है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने नखासा बाजार और रहपुरा अंडरपास क्षेत्र में दबिश देकर मोहल्ला नई बस्ती निवासी शबाब अहमद को पकड़कर 37 ग्राम स्मैक बरामद की। अंसारी मोहल्ला निवासी आसिफ उर्फ गबदा को भी पकड़ा गया, उससे 310 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आसिफ कस्बे के शातिर स्मैक तस्कर शराफत हुसैन उर्फ भाईजान का गुर्गा है। शराफत फिलहाल कस्बे से भागा हुआ है लेकिन उसका नेटवर्क बदस्तूर चल रहा है। हसनैन और आसिफ को छुड़ाने के लिए दो सभासदों ने काफी कोशिश की थी लेकिन वे नाकाम रहे।

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि शबाब से पता लगा कि वह आसिफ से 900 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदकर 1,500 रुपये में बेचता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। हसनैन और आसिफ पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed