फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three friends killed a young man by crushing his head with a brick

Bareilly News: ईंट से सिर कुचलकर तीन दोस्तों ने की युवक की हत्या

Sun, 18 Aug 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Three friends killed a young man by crushing his head with a brick
भुता (बरेली)। ग्राम पहरापुर वसावनपुर नगरिया में शुक्रवार रात शराब के नशे में तीन दोस्तों ने गन्ने के खेत में ईंट से सिर पर प्रहार कर 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम पहरापुर वसावनपुर नगरिया निवासी धीरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के राजीव, विजेंद्र व दासपुर निवासी इनका साथी विनोद शराब के नशे में उनके घर आए। वह लोग उनके चचेरे भाई पवन पटेल को अपने साथ ले गए। इसके बाद पवन घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह घास काटने गए ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पवन का शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने देखा कि खपरैल की ईंट से पवन की सिर कुचलकर हत्या की गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम बुला ली गई। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक और सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


घर पर अकेला रहता था पवन
पिता ओमप्रकाश व मां के साथ पवन का बड़ा भाई भारत दिल्ली में रहकर फैक्टरी में काम करता है। पवन दो भाई में सबसे छोटा व अविवाहित था। वह गांव में अकेला मजदूरी करता था। धीरेंद्र ने यह भी बताया कि तीनों आरोपी शराब पीकर आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं। पुलिस को राजीव के घर के पीछे गोबर में दबी राजीव की लोअर और टी-शर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र ने तहेरे भाई पवन के तीनों दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। तीनों आरोपी फरार हैं। लग रहा है कि नशे में कहासुनी के बाद हत्या की गई है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed