Bareilly News: 12 घंटे में अलग-अलग जगहों पर कई हादसे, तीन दोस्तों समेत सात लोगों की मौत
कैंट क्षेत्र के गांव कांधरपुर और झील गौंटिया निवासी युवक कार से अपने दोस्त को छोड़ने के लिए अब अड्डे जा रहे थे। रास्ते में इनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक अलग-अलग जगह सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। शहर में बरेली क्लब के सामने तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। इससे कैंट क्षेत्र निवासी तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। शहर में गाय से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। देहात में भी तीन लोगों की जान दुर्घटनाओं में चली गई।
कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी अरविंद भास्कर (20) पुत्र देवदत्त, झील गौटिया निवासी सुरेंद्र यादव (32) व बुखारा निवासी विशाल पटेल (23) आपस में गहरे दोस्त थे। इनके साथ कार में बालीपुर गांव के दिग्विजय उर्फ सौरभ, कांधरपुर का अनिल व झील गौटिया के देव यादव भी थे।
कैंट के युगवीणा बरातघर में विशाल के तहेरे भाई दीपक की शादी थी। बृहस्पतिवार देर रात पौने दो बजे बरात में खाना खाने के बाद ये लोग दिग्विजय को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी कार बरेली क्लब के सामने खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में अरविंद, सुरेंद्र व विशाल की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल हिमांशु निगम ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
हादसों में इनकी भी गई जान
रामपुर के जेल रोड मदरसा निवासी निखिल चंद्र (26) पुत्र संजय व बिहारीपुर निवासी मनु (28) पुत्र संजीव बाइक से देर रात रामपुर गार्डन में प्रभा सिनेमा के सामने से जा रहे थे। सामने गाय आने से इनकी बाइक फिसल गई। सादसे में निखिल की मौत हो गई। मनु को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हजियापुर निवासी दिलशाद (30) ट्रक के क्लीनर थे। वह रात में ट्रक लेकर बहेड़ी गए थे। मीरगंज निवासी चालक गुड्डू ट्रक को पीछे कर रहे थे कि उसके नीचे कुचलकर दिलशाद की जान चली गई। बिथरी थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर जगमानी होटल के पास किसी वाहन की चपेट में आकर बृहस्पतिवार देर रात 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव को मोचर्री में रखवाया गया है। सिरौली थाना क्षेत्र में नवाबपुरा के पास शुक्रवार सुबह हुए हादसे में रामजी पुरी (55) की मौत हो गई। उनके बेटे हनी गोस्वामी ने शव को जिला अस्पताल की मोचर्री में रखवा दिया।