फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three divorces given to wife after snatching children

बच्चों को छीनकर बीवी को दे दिया तीन तलाक

Fri, 02 Oct 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three divorces given to wife after snatching children
तीन तलाक - फोटो : demo photo

महिला ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत तो पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। बच्चों को छीनने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी बीवी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने मुख्यमंत्री को आपबीती बताते हुए शिकायती पत्र भेजा तो पुलिस हरकत में आई। सीएम आफिस के निर्देश पर सुभाष नगर थाना पुलिस ने महिला के पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बिथरी चैनपुर के गांव सैदूपुर लश्करीगंज निवासी रवीना ने कहा है कि उनका निकाह करीब सात साल पहले सुभाषनगर के गांव करेली निवासी मोहम्मद मुस्तफा से हुुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले कम दहेज के ताने देते थे। ससुराल वाले मुस्तफा की दूसरी शादी करना चाहते हैं इसलिए कई बार मारपीट भी की लेकिन लोगों ने समझौता करा दिया। अब एक सितंबर की सुबह छह-सात बजे पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और दोनों बच्चे छीनकर उन्हें घर से निकाल दिया। उनकी शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर थाना सुभाषनगर में पति मोहम्मद मुस्तफा, देवर मुस्तकीम, मोहम्मद अली, सास और ननद हुस्नआरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed