फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three died including brother and sister in road accident on Nainital Highway in Bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: नैनीताल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत

Mon, 31 Jul 2023 11:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 11:56 AM IST
सार

Bareilly News : बरेली के रहने वाले भाई-बहन और उनके पड़ोसी गांव का युवक रूद्रपुर में नौकरी करते थे। देर रात तीनों बाइक से घर आ रहे थे। जीपीएम कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
three died including brother and sister in road accident on Nainital Highway in Bareilly
मृतक राजीव और शिवानी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नैनीताल हाईवे पर जीपीएम कॉलेज के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। तीनों उत्तराखंड के रुद्रपुर से घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


भोजीपुरा क्षेत्र के कुआडांडा धिमनी निवासी शिवानी एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसका छोटा भाई अमन भी उसके साथ रहता था। उसके साथ पड़ोसी गांव जमुनिया जागीर निवासी राजीव भी वहीं काम करता था। ये तीनों लोग रविवार रात रुद्रपुर से घर आ रहे थे। रात करीब पौने दो बजे नैनीताल हाईवे पर जीपीएम कॉलेज के समीप उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: SSP प्रभाकर चौधरी पर गिरी गाज, हटाए गए; इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल पर टूटा मोबाइल फोन मिला, जिसका सिम राजीव के नाम पर था। पुलिस ने राजीव के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अमन और शिवानी की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रहा है। इधर, मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed