{"_id":"5f3adc448ebc3ea005514206","slug":"three-death-eath-and-125-new-cases-of-corona-bareilly-news-bly416561078","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: तीन और मौतें, 125 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: तीन और मौतें, 125 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 123 हो गया है। उधर, 125 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सर्विलांस टीम उनके संपर्क में आने वालों की तलाश कर रही है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक नबाबगंज की 50 वर्षीय संक्रमित महिला कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती थी। हालत में सुधार न होने पर 16 अगस्त को कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर के 73 वर्षीय एक अन्य संक्रमित बुजुर्ग भी कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती थे। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं, 74 वर्षीय बुजुर्ग की दिल्ली के कोविड-19 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रोडवेज वर्कशॉप और किशोर सदन में फिर मिले संक्रमित
बरेली। कोरोना वायरस अब आबकारी विभाग में भी पहुंच गया है। वहीं, रोडवेज के क्षेत्रीय वर्कशॉप कार्यालय के चार कर्मचारियों समेत किशोर सदन में फिर से तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सेना और एसबीआई का एक-एक कर्मचारी समेत 125 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, लालफाटक आईटीबीपी के पास, शेरगढ़ शिवमंदिर, सर्वोदयनगर, पानी की टंकी के पास, पटेल बिहार, कालीचरण मार्ग में एक-एक, थाना बारादारी में दो, गणेशपुरम में एक, आशुतोष सिटी के पास चार, अंबेडकर नगर, बहारपुर, शास्त्री नगर में एक-एक, राजेंद्रनगर और थाना प्रेमनगर में चार, प्रगतिनगर, मौलानगर, कांकरटोला, पूरनमल पटवा वाली गली, सूद धर्मकांटा, ब्रह्मपुरा, उरई में एक-एक, भरतौल में दो, वीर सवारकर नगर के अंशिका विहार और अंबिका विहार में एक-एक, भूड़ में दो, मोहनिया में तीन, दुर्गानगर में दो, पवन बिहार, मढ़ीनाथ, यूपीएचसी मढ़ीनाथ, बहेड़ी, आंवला, इज्जतनगर, ख्वाजा कुतुब, शाहबाद, रामपुर गार्डन में एक-एक, किला कटघर में चार, शांति विहार, आनंद पुरम, गोपाल नगर में एक-एक, सिधौंली में दो, नवाबगंज, सेना, फरीदपुर, रेजीडेंसी गार्डन में एक-एक, एक्यूप्रेशर उपचार केंद्र में दो, बहेड़ी पंजाबी कॉलोनी में चार, बिहारपुरा में दो, मलूकपुर, भावना बिहार कॉलोनी में एक, धोपा मंदिर सदर बजार कैंट में दो, महानगर, बुखारा, सिविल लाइंस, संजयनगर में एक-एक संक्रमित मिला है।
अन्य जिलों के भी 14 संक्रमित
रिपोर्ट के मुताबिक 14 संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे जिलों के निवासी हैं। सभी संक्रमितों के सीएमओ कार्यालय को सूचना भेज दी गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इनमें नैनीताल के दो, रूद्रपुरा में एक, हल्द्वानी में एक, रामपुर में एक, नगला कौर में एक, खाटीमा में एक शामिल है।