{"_id":"658c8c9e2df0270e460ec990","slug":"three-days-time-to-remove-encroachment-baheri-news-c-182-1-sbly1021-1257-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत
Thu, 28 Dec 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर पालिका सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। तय समय में अगर अतिक्रमणकारी खुद इसे नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश बुधवार को नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान अधिकारियों ने दिए।
कस्बे में जगह-जगह अतिक्रमण की वजह से सड़के संकरी हो गई है। इस वजह से जाम लगता है। बीते दिनों कमिश्नर ने भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। पालिका प्रशासन ने बीते दिनों मुनादी कराई थी। इसके बाद भी अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इसको लेकर नगर पालिका सभागार में बुधवार को बैठक बुलाई गई।
ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। आग लगने पर बचाव के इंतजाम न होने की बात कही। इस पर फायर सर्विस प्रभारी योगेश कुमार ने अतिक्रमण की वजह से हाइड्रेंट प्वाइंट दब जाने की बात कही। कई और लोगों ने अतिक्रमण से होने वाली परेशानी उठाई।
विज्ञापन
बैठक में निर्देश दिए गए कि तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त कर लें। तीन दिन बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए जाएंगे। व्यापारी अलीम पप्पू ने केसर चीनी मिल से निकलने वाली राख से हो रही बीमारियों का मुद्दा उठाया। इस पर तय हुआ कि पालिका प्रशासन इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखेगा। बैठक में अजय जायसवाल बाबी, कोतवाल प्रवीण सोलंकी, जलीस आजाद आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
नाला कब्जाने वालों पर होगी कार्रवाई
नवाबगंज। नाले को पाटकर जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। तहसीलदार ने जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ जल्द अभियान शुरू होगा। इस नाले की जमीन को मिट्टी डालकर लोगों ने कब्जा लिया है। यहां पानी निकलने के लिए पाइप डाल दिया गया है। मामले में बीते दिनों शिकायत की गई थी। इसके बाद एसडीएम नहनेराम ने तहसीलदार आशीष कुमार और हल्का लेखपाल गौरव कुमार को जांच के आदेश दिए। बुधवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। संवाद
-- -- -- -
आंवला में आज से चलेगा अभियान
आंवला। कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन बृहस्पतिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली ने दुकानदारों से सहयोग की अपील की है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि टीम बृहस्पतिवार से बाजार में पहुंचेगी। निर्देश दिए गए हैं कि पहले दुकानदारों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की जाए। निर्देश के बाद भी अतिक्रमण न हटने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा। वहीं, नए साल से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग रंग वाली नंबर प्लेट लगे ई-रिक्शा का संचालन होगा। देहात परमिट के ई-रिक्शा शहर में प्रवेश न कर पाएं इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। संवाद