फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three days later filed a lawsuit against supervisors

तीन दिन बाद सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Feb 2016 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात को बरेली कॉलेज के प्राचार्य के आवास में 35 वर्षीय गनमैन सोमप्रकाश की हत्या के मामले में बारादरी पुलिस ने तीन दिन बाद एसपी देहात यमुना प्रसाद के डपटने पर कार्रवाई की। मृतक के भाई सरजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिव सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर और उसके साथियों पर हत्या करने के शक में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना दातागंज के गाजीपुर गांव के सरजीत सिंह के भाई ने एसपी देहात को बताया कि छह फरवरी की रात को गोली लगने से मौत हो गई थी। उनका शव बरेली कॉलेज के प्राचार्य के आवास में पड़ा मिला था। पास में टूटी हुई बंदूक मिली थी। बंदूक से चला हुआ कारतूस उसमें फंसा था। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम उसी दिन से सोमप्रकाश की मौत को आत्महत्या बता रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मुकदमा लिखना भी जरूरी नहीं समझा। बहानेबाजी यह थी कि कोई मुकदमा लिखाने ही नहीं आ रहा है। जबकि घटना के अगले ही दिन सुबह से सरजीत सिंह सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर बबलू उर्फ राजीव कुमार पर रंजिशन अपने भाई सोमप्रकाश की हत्या करने के आरोप लगा रहा है। इसके पीछे उसका तर्क यह है कि सोमप्रकाश और सुपरवाइजर रामगंगा बैराज पर एक साथ नौकरी करते थे। सोमप्रकाश ने सुपरवाइजर को सरिया और तेल चोरी करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद से ही बबलू उसके भाई से रंजिश रखने लगा था। कई बार उसने सोमप्रकाश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत पर हटाए जाने के बाद से सुपरवाइजर और अधिक  रंजिश रखने लगा था। सुपरवाइजर सिक्योरिटी कंपनी के मालिक का रिश्तेदार है। इसलिए पुलिस भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


वादी ने ही शुरू की तफ्तीश
गनमैन की कोई सिफारिश करने वाला नहीं है। शायद यही वजह है कि घटना के बाद से किसी पुलिस वाले ने मौके पर जाकर नहीं देखा है। सोमवार को सोमप्रकाश की हत्या का मुकदमा लिखाने वाले उसके छोटे भाई सरजीत सिंह ने खुद ही तफ्तीश शुरू कर दी। वह अपने गांव के प्रधान और कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। दीवार पर खून से सनी उंगली के निशान देखकर उसने पुलिस को फोन करके सवाल भी किया। कहने लगा उसके भाई ने आत्महत्या की है तो दस कदम दूरी पर दीवार पर खून के निशान कहां से आए गए। उसका कहना है कि दीवार की कोर भी उसके भाई की बंदूक की छीनाझपटी से ही टूटी है। इसके अलावा प्राचार्य के आवास के आंगन में पैरों और जूतों के निशान कहां से आए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed