{"_id":"66d503fd437e252aea0db289","slug":"three-blocks-this-month-in-delhi-lucknow-moradabad-dehradun-rail-section-bareilly-news-c-4-lko1018-472008-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली-लखनऊ, मुरादाबाद-देहरादून रेल खंड में इस माह तीन ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली-लखनऊ, मुरादाबाद-देहरादून रेल खंड में इस माह तीन ब्लॉक
विज्ञापन
दिवाली, छठ पूजा समेत अन्य त्योहारों के चलते रेल ट्रैक की होनी है मरम्मत
बरेली। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की रफ्तार पर असर न पड़े इसके लिए रेलवे अभी से व्यवस्थाओं में जुटा है। एक से चार सितंबर तक गोंडा-गोरखपुर रेलखंड और चंडीगढ़ के पास ब्लॉक के दौरान 25 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके बाद इसी माह मुरादाबाद-लखनऊ और मुरादाबाद-देहरादून रेलखंड में तीन मेगा ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 80 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी।
अक्तूबर-नवंबर में नवरात्र, दशहरा, दिवाली, भैयादूज, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। त्योहारों पर यात्रियों के साथ विशेष ट्रेनों का दबाव भी बढ़ जाएगा। इसको देखते हुए रेलवे अब तक बरेली होते हुए 20 से ज्यादा त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। बारिश के बाद कई स्थानों पर रेल ट्रैक की मरम्मत के काम होने हैं, लेकिन अगस्त में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और इसके बाद पांच दिन चली पुलिस भर्ती परीक्षा, तीन दिन के आला हजरत उर्स के कारण रेल खंडों में कोई मेगा ब्लॉक नहीं लिया गया।
अब रेलवे ने त्योहारों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्लॉक के दौरान ट्रैक मरम्मत समेत अन्य काम होंगे, ताकि त्योहार के सीजन में ब्लॉक के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित न हो। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा, संरक्षा और समयबद्धता को लेकर यह काम प्रस्तावित हैं। संवाद न्यूज एजेंसी