फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused who stole truck from the highway arrested

Bareilly News: हाईवे से ट्रक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three accused who stole truck from the highway arrested
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में ट्रक चोरी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन और एसओजी की संयुक्त टीम ने 14 नवंबर को नेशनल हाईवे पर मिश्रीपुर ढाबे से चोरी हुए ट्रक को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश चल रही है। आरोपी ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर उसे बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलतपुर निवासी साजिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका ट्रक नेशनल हाईवे पर स्थित मिश्रीपुर ढाबा पर 14 नवंबर को खड़ा था। ट्रक पर चालक याकूब और क्लीनर थे। ट्रक चोर लेकर चले ले गए। बृहस्पतिवार की रात मेजबान अंडरपास के नजदीक शहजाद, सलीम, आस मोहम्मद निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। जबकि चौथा आरोपी सादिक निवासी भागने में कामयाब हो गया। आरोपी ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर उसे बिहार बचने के लिए ले जा रहे थे। पूछताछ में शहजाद ने बताया कि ट्रक पहले उसके भाई जाकिर का था। इसे दो साल पहले साजिद को बेच दिया था। शहजाद को 20 दिन पहले जानकारी लगी कि ट्रक शाहजहांपुर में खाली खड़ा है। 13 नवंबर को वह अपने साथियों को लेकर वहां से चल दिया और 14 नवंबर को यहां शाहजहांपुर आ गया। यहां चालक और क्लीनर को चकमा देकर ट्रक चुरा ले गए। इसके बाद असली नंबर प्लेट तोड़कर दूसरी नंबर प्लेट लगा दी। ट्रक के असली कागज जला दिए। इंस्पेक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed