{"_id":"682cecf9cf6a524eb60115b7","slug":"three-accused-including-a-scrap-dealer-arrested-for-stealing-electric-wires-and-iron-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104293-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली तार व लोहा चोरी करने वाले कबाड़ी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली तार व लोहा चोरी करने वाले कबाड़ी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक कंपनी के स्टोर रूम से बिजली तार व लोहा चोरी करने वाले कबाड़ी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 50 किलो एल्युमिनियम का तार, तीन क्विंटल लोहा और एक टेंपो बरामद किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपियों ने यूनिवर्सल एमपीई प्रोजेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से पांच दिन पहले बिजली तार, 14 लोहे के चैनल व अन्य लोहे का सामान चुरा लिया था। इस मामले में कंपनी के इंजीनियर अभयजीत सिंह ने थाना देवरनियां में मामला पंजीकृत कराया था। भोजीपुरा पुलिस ने मंगलवार को अभयपुर मस्जिद के पास से मो. फैजान सलमानी निवासी वार्ड नंबर छह थाना देवरनियां, मुबारिक अली निवासी अभयपुर थाना भोजीपुरा, कबाड़ी तस्लीम खां निवासी अभयपुर थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से सामानों को बरामद कर पुलिस ने मंगलवार को उपरोक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी, एसआई मनोहर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद