फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   STF caught three smugglers with fake currency worth 27 lakhs in Bareilly

UP News: बरेली में एसटीएफ ने 27 लाख के जाली नोटों के साथ तीन तस्कर दबोचे, नेपाल से जुड़े तार

Fri, 24 Feb 2023 07:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2023 07:14 AM IST
सार

बरेली में एसटीएफ और पुलिस ने जाली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 27 लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं। जाली नोटों की खेप को नेपाल के रास्ते भारत लाया गया था। 

विज्ञापन
STF caught three smugglers with fake currency worth 27 lakhs in Bareilly
जाली नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ और बरेली एसटीएफ व थाना भोजीपुरा पुलिस ने नैनीताल रोड स्थित भैरपुर खजुरिया के पास बंद ईंट भट्ठे से 27 लाख के जाली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद खेप में दो सौ और पांच सौ के जाली नोट शामिल हैं। नेपाल के रास्ते इनको भारत लाया जा रहा था। 

विज्ञापन


आरोपियों में पीलीभीत जिले के सीमावर्ती इलाके के दो शातिर भी शामिल हैं। भाजपा का झंडा लगाकर घूमने वाला नकली नोटों का सौदागर और नेपाल निवासी सरगना मौके से भाग गए। टीम ने देर रात भोजीपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसटीएफ मेरठ के प्रभारी सुनील कुमार व बरेली यूनिट के दरोगा मोअज्जम अली के साथ भोजीपुरा पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम नैनीताल रोड के किनारे गांव भैरपुरा खजुरिया के बंद पड़े ईंट भट्ठे पर छापा मारा। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

STF caught three smugglers with fake currency worth 27 lakhs in Bareilly
भोजीपुरा थाने में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

ये आरोपी पकड़े गए 

पकड़े गए लोगों में भैरपुरा निवासी सद्दाम पुत्र अफसार अली, पीलीभीत के थाना हजारा गांव विला टिल्ला नंबर चार निवासी हरवंश उर्फ सोनू व टिल्ला नंबर चार के ही गुरनाम सिंह शामिल हैं। टिल्ला नंबर चार का प्रकाश, सद्दाम का पिता अफसार व भैरपुरा का सचिन मौके से फरार हो गए।

आरोपियों से 26 लाख 90 हजार सौ रुपये के जाली नोट मिले। आरोपियों ने बताया कि उनका मुखिया अफसार अली है। वे नेपाल, पूर्वांचल, दिल्ली व उत्तराखंड में लोगों को निशाना बनाते थे। एक लाख के बदले तीन लाख के जाली नोट देते हैं। इन गड्डियों में भी ऊपर व नीचे असली नोट ही लगाते हैं। 

मातम में बदलीं खुशियां: सगाई से तीन दिन पहले बुझ गया घर का 'दीपक', इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां हुई बेसुध

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि एसटीएफ व भोजीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने जाली नोटों की खेप पकड़कर उल्लेखनीय कार्य किया है। पकड़े गए आरोपियों से जानकारी जुटाकर आगे भी धरपकड़ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed