फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम में बदलीं खुशियां: सगाई से तीन दिन पहले बुझ गया घर का 'दीपक', इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां हुई बेसुध

Thu, 23 Feb 2023 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
young man dies in road accident before his engagement in Pilibhit
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बुधवार देर रात हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। उनके परिवारों में चीत्कार मची हुई है। हादसे में दीपक के परिजनों को गहरा सदमा लगा है। सात पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। दीपक अपनी बूढ़ी मां का इकलौता बेटा था। 26 फरवरी को उसकी सगाई थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बेटे मौत की सूचना से बूढ़ी मां बेसुध हो गई। 



बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटवारा निवासी दीपक कश्यप (19), गांव रुरिया निवासी सूर्यप्रताप सिंह (20) और गांव टिकरी निवासी कुलदीप (21) बुधवार रात बुलेट बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पकड़िया मंगली मोड़ पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौत हो गई। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मामले में बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।

young man dies in road accident before his engagement in Pilibhit
जिला अस्पताल में मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटकवारा निवासी भीमसेन ने बताया कि उनके भतीजे दीपक के पिता खेमकरन की सात साल पहले मौत हो चुकी है। वह सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनकी मौत के बाद दीपक पर सारी जिम्मेदारी आ गई थी। बूढ़ी मां मिथलेश की देखरेख के साथ दीपक खेती करने के अलावा आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। मां की देखरेख में दिक्कत हो रही थी। 
young man dies in road accident before his engagement in Pilibhit
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने दीपक की शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर से तय कर दी थी।  26 फरवरी को सगाई होनी थी। पिछले कई दिनों से सगाई की तैयारियां चल रही थीं। इकलौते पुत्र की शादी के चलते मां भी खुश थी। जेवर आदि भी खरीद लिए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man dies in road accident before his engagement in Pilibhit
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक की सगाई काफी शानदार तरीके से करने की योजना बनाई थी। करीब 150 लोगों को सगाई में ले जाने के लिए वाहनों की बुकिंग भी हो चुकी थी। सगाई से तीन दिन पूर्व हादसे में दीपक की मौत होने से मां बदहवास हो गई। सारी खुशियां मातम में बदल गईं। 
 
विज्ञापन
young man dies in road accident before his engagement in Pilibhit
कुलदीप के परिवार की शोकाकुल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बीसलपुर के रुरिया गांव निवासी सुरेंद्र पाल सिंह का पुत्र सूर्यप्रताप सिंह अभी पढ़ाई कर रहा था। वह एमए की पढ़ाई कर रहा था। जबकि क्षेत्र का कुलदीप रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करता था। बीसलपुर में ही उसकी कपड़े की दुकान है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed