{"_id":"67fd7006b66a9bc3c10ee724","slug":"three-accused-arrested-in-robbery-of-pump-worker-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101230-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पंप कर्मी से हुई लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पंप कर्मी से हुई लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
फरीदपुर। पंप कर्मी के सीने पर तमंचा रखकर मोबाइल व रुपये लूटने वाले बदमाशों को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा व लूटा हुआ सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव निवासी जसवीर सिंह ने पांच दिन पूर्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहलऊपट्टी गांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। सोमवार रात करीब 8:30 बजे पेट्रोल पंप से गांव जा रहे थे। रास्ते में पदारथपुर मोड़ पर पांच अज्ञात बदमाशों ने उसे बाइक से गिरा दिया और सीने पर तमंचा रख 400 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।
बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल भी लूट ली। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को देख बदमाश बाइक को छोड़कर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी आरोपी जीशान, मोहल्ला शांति नगर निवासी सोनू, मोहल्ला फर्रखपुर निवासी हसन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद