फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threatened to kill if compromise is not reached in molestation case

Bareilly News: छेड़खानी के केस में समझौता नहीं किया तो दी हत्या की धमकी

Mon, 26 Jan 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill if compromise is not reached in molestation case
बरेली। बारादरी इलाके में छेड़खानी और पिटाई के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर महिला के बच्चों की हत्या करने की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम पर इसको लेकर चैटिंग भी की गई। स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद महिला ने बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एजाजनगर गौटिया निवासी महिला ने इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि उसने बारादरी थाने में तौहीद, फरमान और मेहरबान के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद तीनों धमकियां दे रहे हैं। समझौता नहीं करने पर महिला के बेटे की हत्या कर शव इधर-उधर फेंकने की धमकी दी जा रही है। तौहीद ने इंस्टाग्राम पर किसी से चैट करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद महिला ने एसएसपी से शिकायत कर दी। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में तौहीद के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed