{"_id":"669f07e3b8954a2f9e0b2a4f","slug":"threatened-to-carry-out-firing-like-pilibhit-bypass-bareilly-news-c-4-bly1015-444688-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलीभीत बाइपास जैसा गोलीकांड करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलीभीत बाइपास जैसा गोलीकांड करने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फर्जी वसीयत बनाकर शातिरों ने प्लॉट का बैनामा कर दिया। इसके बाद जमीन के बदले दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जगतपुर लाला बेगम निवासी भगवानदास ने बताया कि उनके पिता बाबूराम और ताऊ भीमसेन ने बीसलपुर चौराहे के पास जमीन की पावर ऑफ अटार्नी जिया उल नवी को की थी। जिया उल नवी ने घपला किया तो पावर आफ अटार्नी निरस्त करा दी। बाबूराम की मौत के बाद भगवानदास और उनके तीन भाइयों के नाम जमीन आई। जमीन सुमित पटेल और जितेंद्र शर्मा को बेच दी। सुमित और जितेंद्र प्लॉट पर निर्माण कराने गए तो वहां सईद उल्ला खां, मुशाहिद, बिलाल, दानिश और शबा पहुंच गए। इन लोगों ने सुमित और जितेंद्र की पिटाई की और तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। जिया उल नवी ने फर्जी वसीयत बनाकर बैनामा सईद उल्ला को कर दिया। अब यह लोग जमीन के बदले दस लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट की गई है। जितेंद्र ने बताया कि यह लोग पीलीभीत जैसा गोलीकांड करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो